लुधियाना में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल — डीसी हिमांशु जैन ने 31 कर्मचारियों के तबादले के आदेश किए जारी

by | Oct 26, 2025 | News

Oct 26, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

लुधियाना जिले में प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फेरबदल किया गया है। उपायुक्त (डीसी) हिमांशु जैन ने 31 कर्मचारियों का तबादला करते हुए नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। साथ ही, सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी नई पोस्टिंग पर तुरंत ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

डीसी कार्यालय से जारी लिस्ट के मुताबिक, कई अहम शाखाओं और तहसीलों में क्लर्क, सीनियर असिस्टेंट, रीडर और सेवादार समेत अन्य पदों पर तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल को प्रशासनिक कामकाज में तेजी और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से उठाया गया कदम बताया जा रहा है।

डी.सी. द्वारा जारी की गई ट्रांसफर लिस्ट में सीनियर सहायक राजन शर्मा को विकास शाखा, अमनदीप सिंह को ए.आर.ई. शाखा, सुरेश कुमार को क्लर्क सदर रिकॉर्ड रूम, जसविंदर सिंह को रिकॉर्ड रूम, ललित कुमार को फुटकल क्लर्क साहनेवाल, गुरप्रीत सिंह को एस.डी.एम. वैस्ट के कार्यालय में, गुरबाज सिंह को एम.एल.सी. खन्ना, शिव कुमार को एस.डी.एम. पूर्वी कार्यालय, अमनजोत को फुटकल शाखा, सुखबीर कौर को रिकॉर्ड रूम शाखा, प्रीतम सिंह को आरसी खन्ना, दविंदर कुमार को आरसी समराला, अंजू बाला को एचआरसी, अंशु ग्रोवर को डी.आर.ए. शाखा, कमलजीत सिंह को एस.डी.एम. दफ्तर रायकोट, हरीश कुमार को रीडर नायब तहसीलदार डेहलों, करमजीत कौर को तहसील पूर्वी, राज कुमार को रिकॉर्ड रूम, गुरप्रीत सिंह और अक्षय को फुटकल शाखा, अमनप्रीत कौर को एस.के. शाखा, रिशु शर्मा को ए.आर.ई. शाखा, हरमेल सिंह को एस.डी.एम. वैस्ट कार्यालय, जसप्रीत सिंह को एस.डी.एम. पायल दफ्तर, सिमरनजीत कौर को विकास शाखा, शोबना बंसल को ए.आर.ई. शाखा, गगनदीप सिंह को जगरांव तहसील, तरनजोत सिंह को फुटकल शाखा, सेवादार ब्रिज भूषण को केंद्रीय, सुखविंदर सिंह को वैस्ट और प्रभशरण सिंह को तहसील रायकोट में सेवादार नियुक्त किया है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार ने उनके जन्मस्थान सुनाम को 107.78 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य स्तरीय समारोह में शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का...

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (आप) के संगरूर से सांसद मीत हेयर ने आरोप लगाया है कि संसद में दिए गए उनके भाषण को भारत में इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर हमला है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने गए सांसद के संसद में दिए गए भाषण...

’40-45 विधायक संपर्क में’ दावे पर पलटवार, बोले- पहले अपनी पार्टी की अंदरूनी कलह संभाले कांग्रेस

’40-45 विधायक संपर्क में’ दावे पर पलटवार, बोले- पहले अपनी पार्टी की अंदरूनी कलह संभाले कांग्रेस

पंजाब की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब कांग्रेस के नेतृत्व पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व अपनी पार्टी में बढ़ती गुटबाजी, नेतृत्व संकट और अंदरूनी विवादों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए 'आप' विधायकों को लेकर...

रेल मंत्री से मिले सांसद मालविंदर कंग, पंजाब के रेलवे प्रोजेक्ट्स पर रखीं 3 बड़ी मांगें

रेल मंत्री से मिले सांसद मालविंदर कंग, पंजाब के रेलवे प्रोजेक्ट्स पर रखीं 3 बड़ी मांगें

आम आदमी पार्टी (AAP) के श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मालविंदर सिंह कंग ने शुक्रवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पंजाब के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर और सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर ज्ञापन सौंपे। इस दौरान उन्होंने लंबे समय से...

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम! ISI के इशारे पर पुलिसवालों को निशाना बनाने की थी तैयारी

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम! ISI के इशारे पर पुलिसवालों को निशाना बनाने की थी तैयारी

पंजाब पुलिस की "वॉर अगेंस्ट गैंगस्टर्स" मुहिम के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कथित आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दावा किया है कि पाकिस्तानी ISI हैंडलर के निर्देश पर पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की योजना बना रहे चार आरोपियों को...

Get In Touch
close slider

Get In Touch