लुधियाना में सरेआम फायरिंग से मचा हड़कंप, 10 राउंड गोलियां चलाने की आशंका

by | Oct 11, 2025 | Crime

Oct 11, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

लुधियाना में शनिवार देर शाम दहशत का माहौल बन गया, जब कार सवार कुछ युवकों ने सरेआम फायरिंग कर दी। घटना शिवपुरी चौक से जालंधर बाईपास और घंटाघर रोड की ओर जा रही एक गाड़ी के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवकों ने अचानक पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे पूरे इलाके में भगदड़ मच गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलावरों ने करीब 8 से 10 राउंड फायरिंग की। आशंका जताई जा रही है कि उनके पास दो से तीन पिस्टल थीं। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।

फायरिंग के बाद इलाके के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई है। संदिग्ध कार सवारों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को भी सख्त कर दिया गया है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई: सरकारी डॉक्टर के घर पर गोलियां चलाने वाले अमृतसर से गिरफ्तार

जालंधर फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई: सरकारी डॉक्टर के घर पर गोलियां चलाने वाले अमृतसर से गिरफ्तार

जालंधर के संतोखपुरा इलाके में सरकारी डॉक्टर के घर के बाहर फायरिंग करने की सनसनीखेज वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल भी बरामद की गई हैं।गिरफ्तार किए...

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का एक साल पूरा: ड्रग नेटवर्क पर सख्त प्रहार, 36 हजार से ज्यादा एफआईआर

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का एक साल पूरा: ड्रग नेटवर्क पर सख्त प्रहार, 36 हजार से ज्यादा एफआईआर

चंडीगढ़, 2 मार्च। पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान ने एक वर्ष सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह अभियान पंजाब को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित हुआ...

मध्य पूर्व तनाव: फंसे पंजाबियों के लिए 24×7 हेल्पलाइन जारी, सुरक्षित वापसी को लेकर केंद्र से संपर्क में सरकार

मध्य पूर्व तनाव: फंसे पंजाबियों के लिए 24×7 हेल्पलाइन जारी, सुरक्षित वापसी को लेकर केंद्र से संपर्क में सरकार

चंडीगढ़, 2 मार्च 2026। मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने वहां फंसे पंजाबियों की सहायता के लिए 24x7 हेल्पलाइन जारी की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनके साथ खड़ी...

Fazilka में लूट गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

Fazilka में लूट गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

फाजिल्का: जिले में बढ़ती लूटपाट की घटनाओं के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी तेजधार हथियारों के साथ बड़ी वारदात की तैयारी में थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पंजपीर नगर की गली में रेड कर सभी को दबोच...

Sri Anandpur Sahib और Kiratpur Sahib के स्कूल 3 दिन रहेंगे बंद, होला मोहल्ला के चलते आदेश जारी

Sri Anandpur Sahib और Kiratpur Sahib के स्कूल 3 दिन रहेंगे बंद, होला मोहल्ला के चलते आदेश जारी

रूपनगर:  होला मोहल्ला के मद्देनज़र श्री आनंदपुर साहिब और श्री कीरतपुर साहिब ब्लॉक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में 3 दिन की छुट्टी घोषित की गई है। जिला मैजिस्ट्रेट रूपनगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2 मार्च से 4 मार्च तक शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। प्रशासन को मिली...

Get In Touch
close slider

Get In Touch