अपने चहेते अधिकारीयों के खिलाफ मुकदमा चला कर वाई पूरन कुमार के परिवार को न्याय दिलाओ : मुख्यमंत्री

by | Oct 11, 2025 | International

Oct 11, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिवंगत आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के मामले में हरियाणा सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने पसंदीदा अधिकारियों को बचाने के बजाय मृतक अधिकारी के परिवार को न्याय दिलाए और सुसाइड नोट में नामित सभी अफसरों के खिलाफ मुकदमा चलाए।

मुख्यमंत्री ने आज चंडीगढ़ में वाई पूरन कुमार के परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना देते हुए हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस कठिन वक्त में केंद्र और हरियाणा सरकार दोनों को पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए।

भगवंत मान ने कहा कि हरियाणा का यह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी साधारण पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखता था, जिसकी मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है। अधिकारी की पत्नी पंजाब की रहने वाली और हरियाणा सरकार में वरिष्ठ पद पर तैनात हैं।

उन्होंने कहा कि देश में कमजोर और पिछड़े वर्गों से आने वाले अधिकारियों व आम नागरिकों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि देश के चीफ जस्टिस तक को सोशल मीडिया पर अपमानजनक मीम और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। यह सब एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए संविधान पर हमला करने की कोशिश की जा रही है। खासकर वर्ष 2025 में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के खिलाफ उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मृतक अधिकारी ने अपने सुसाइड नोट में जिन लोगों का जिक्र किया था, उनके खिलाफ हरियाणा सरकार ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।

भगवंत मान ने बताया कि यह मुद्दा उन्होंने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक के सामने भी उठाया है ताकि नामज़द अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई हो सके।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: री-नीट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

पंजाब के नंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। लुधियाना निवासी एक युवक ने कथित तौर पर नंगल हाइडल नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को फोन कर अपनी कार की लोकेशन बताई थी। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार को किया आखिरी फोन...

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में माथा टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी...

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

पंजाब में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch