हरपाल चीमा बोले – पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग योजना पूरी तरह किसान हितैषी

by | Jul 18, 2025 | International

Jul 18, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

चंडीगढ़: पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग योजना को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता और राज्य सरकार में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह योजना पूरी तरह किसान हितैषी और आपसी सहमति पर आधारित है। किसी भी किसान से एक इंच भी जमीन जबरदस्ती नहीं ली जाएगी।

उन्होंने विपक्षी दलों कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकारों के दौरान पंजाब में हजारों अवैध कॉलोनियां काटी गईं, जहां सड़क, बिजली, पानी और सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं थीं। लाखों लोग रजिस्ट्री की दिक्कतों और बिल्डरों के झमेले में फंस गए।

चीमा ने आरोप लगाया कि बीते 10 सालों में अकाली-भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने भू-माफियाओं से मिलीभगत कर पंजाब के अलग-अलग शहरों में करीब 30 हजार एकड़ जमीन पर अवैध कॉलोनियां बनाई और अरबों रुपए का घोटाला किया।

उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों को देखते हुए आप सरकार ने लैंड पूलिंग पॉलिसी के जरिए जमीन एक्वायर करने का फैसला किया है। इसके तहत किसानों को प्रति एकड़ 1000 गज आवासीय और 200 गज व्यावसायिक प्लॉट मिलेगा। चीमा के मुताबिक इसकी कीमत आने वाले वर्षों में चार गुना तक बढ़ सकती है।

सरकार द्वारा विकसित किए जाने वाले क्षेत्रों में सड़क, सीवरेज, बिजली, पानी और पार्क जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा सभी निर्माण कार्य कानूनी प्रावधानों के अनुरूप होंगे, जिससे भविष्य में आम लोगों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

चीमा ने कहा कि किसानों को एक और फायदा यह होगा कि जब तक जमीन पूरी तरह विकसित नहीं हो जाती, सरकार हर साल प्रति एकड़ 50 हजार रुपये सहायता राशि देगी। इससे किसानों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा और उन्हें सामाजिक सुरक्षा भी मिलेगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

पंजाब के बटाला में पुलिस और अमन अंडा गैंग के एक आरोपी के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, हथियार बरामद कराने के लिए ले जाए जा रहे आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर...

पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुई पहली किस्त, जानें किसे मिले कितने रुपये

पंजाब सरकार ने महिलाओं से किए गए चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में पहली किस्त की राशि ट्रांसफर करनी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को अपने गृह जिले संगरूर के धूरी से योजना की...

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक और जनभागीदारी वाला बनाने की दिशा में पंजाब सरकार ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को 50 अत्याधुनिक मोबाइल डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पूरे पंजाब...

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

पंजाब की प्रसिद्ध सूफी गायिका नूरा सिस्टर्स के परिवार से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। कथित धार्मिक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कुछ लोगों ने परिवार के खिलाफ विरोध जताया और मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब वे परिवार से इस मुद्दे पर...

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को जारी ताजा भाव के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट, जबकि चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग का असर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch