अमेरिका के दबाव के आगे नहीं झुके पीएम मोदी, डेयरी किसानों और संस्कृति की रक्षा में लिया बड़ा फैसला

by | Aug 9, 2025 | National

Aug 9, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ चल रही व्यापार वार्ता में भारतीय किसानों, डेयरी उत्पादकों और सांस्कृतिक मूल्यों के हितों की रक्षा के लिए कड़ा रुख अपनाया है। इस संबंधी पत्रकारों को संबोधन करते हुए भाज़पा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विज़य सांपला ने कहा कि पीएम मोदी ने स्पष्ट कर दिया कि अमेरिकी दबाव में टैरिफ घटाने या स्वास्थ्य मानकों में ढील देने का सवाल ही नहीं उठता।

तीन मुख्य कारण जिन पर पीएम मोदी का निर्णय आधारित

1️ 8 करोड़ से अधिक डेयरी किसानों की आजीविका की रक्षा
अमेरिकी दूध और डेयरी उत्पादों पर टैरिफ कम करने से सब्सिडी युक्त विदेशी दूध भारतीय बाजार में आ जाएगा। इससे दूध के दाम गिरेंगे और छोटे व सीमांत डेयरी किसान, जिनकी 80% आय दूध पर निर्भर है, बुरी तरह प्रभावित होंगे। अमूल, नंदिनी और वेरका जैसी सहकारी डेयरियों पर भी अस्तित्व का संकट खड़ा हो जाएगा।

2️ खाद्य संप्रभुता और उद्योगों की सुरक्षा
विदेशी आयात पर निर्भरता से भारत की खाद्य आत्मनिर्भरता कमजोर होगी। स्थानीय दूध आपूर्ति श्रृंखला बाधित होगी, जिससे मिठाई, पनीर और प्रोसेसिंग उद्योग प्रभावित होंगे। यह “मेक इन इंडिया” डेयरी सेक्टर के विकास में रुकावट डालेगा।

3️ धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा
अमेरिकी हार्मोन युक्त दूध या मांसाहारी आहार से पले पशुओं के दूध का आयात हिंदू आस्था और ‘गौ माता’ की पवित्रता के विपरीत है। पीएम मोदी ने साफ कहा कि यह केवल आर्थिक मुद्दा नहीं, बल्कि सांस्कृतिक संप्रभुता से जुड़ा मामला है।

क्यों अहम है यह फैसला

  • अंतरराष्ट्रीय दबावों के आगे झुकने के बजाय भारत ने अपनी नीतियों, मानकों और मूल्यों पर अडिग रहकर स्वायत्तता कायम रखी।
  • किसानों को प्राथमिकता देते हुए विदेशी कॉर्पोरेट हितों पर अंकुश लगाया गया।
  • भारतीय संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं की रक्षा को आर्थिक नीति का हिस्सा बनाया गया।

निष्कर्ष

पीएम मोदी का यह साहसिक निर्णय छोटे किसानों, डेयरी सहकारी समितियों और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को असमान व्यापार समझौतों की बलि चढ़ने से बचाएगा। यह स्वदेशी हितों, सांस्कृतिक गौरव और आर्थिक न्याय की जीत है।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch