जालंधर: दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे 3 युवकों की स्कूटी खंभे से टकराई, 2 की मौत, 1 घायल

by | Aug 5, 2025 | News

Aug 5, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

शहर में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियाँ उजाड़ दीं। दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे तीन युवक उस समय गंभीर हादसे का शिकार हो गए जब उनकी स्कूटी (ब्राऊन रंग की एक्टिवा PB08 FE-0904) स्थानीय बस अड्डे के पास प्रेम ढाबे के सामने लगे बिजली के खंभे से जा टकराई।

इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान:

  • वंश पुत्र दीपक कुमार, निवासी मकान नंबर-1110, वाल्मीकि मोहल्ला गढ़ा, थाना डिवीजन नंबर-7, जालंधर

  • सुनील कुमार उर्फ शीला पुत्र विजय कुमार, निवासी गांव संसारपुर, थाना जालंधर कैंट

के रूप में हुई है।

घायल युवक की पहचान चेतन पुत्र विकास कुमार, निवासी मकान नंबर-1124, वाल्मीकि मोहल्ला गढ़ा, जालंधर के रूप में हुई है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बस अड्डा पुलिस चौकी इंचार्ज मोहिंद्र सिंह के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब साढ़े 4 से 5 बजे के बीच हुआ। तीनों युवक गांव अलीपुर साइड से आ रहे थे और अपने-अपने घर की ओर जा रहे थे।

पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाकर उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया है। चौकी इंचार्ज ने कहा कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
अंतरराष्ट्रीय पहलवान ‘सुपर खालसा’ ने थामा आप का दामन, पंजाब की राजनीति में नई एंट्री

अंतरराष्ट्रीय पहलवान ‘सुपर खालसा’ ने थामा आप का दामन, पंजाब की राजनीति में नई एंट्री

पंजाब की राजनीति में शुक्रवार को एक नई हलचल देखने को मिली, जब अंतरराष्ट्रीय पहलवान और ‘इंडियाज़ स्ट्रॉन्गेस्ट मैन’ का खिताब जीत चुके इंदरप्रीत सिंह उर्फ ‘सुपर खालसा’ आधिकारिक तौर पर आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान...

पंजाब में गैंगवार की दहशत: सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोली मारकर हत्या

पंजाब में गैंगवार की दहशत: सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोली मारकर हत्या

पंजाब में एक बार फिर गैंगवार ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार सुबह कपूरथला जिले के ढिलवां इलाके में अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी सहयोगी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे...

खन्ना में दिनदहाड़े फायरिंग: मशहूर प्रेम ढाबा पर बाइक सवारों का हमला, इलाके में दहशत

खन्ना में दिनदहाड़े फायरिंग: मशहूर प्रेम ढाबा पर बाइक सवारों का हमला, इलाके में दहशत

पंजाब के खन्ना में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब जीटी रोड स्थित मशहूर प्रेम ढाबा पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक चली गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। 🔫 नकाबपोश हमलावरों ने किए...

कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा: ₹1000 तक की बढ़ोतरी से होटल-ढाबा कारोबार पर संकट

कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा: ₹1000 तक की बढ़ोतरी से होटल-ढाबा कारोबार पर संकट

देश में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी ने औद्योगिक और फूड सेक्टर की चिंता बढ़ा दी है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में एक झटके में करीब 1000 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे छोटे-बड़े व्यवसायों पर आर्थिक दबाव बढ़ने की...

पंजाब में खेलों को बढ़ावा: CM भगवंत मान ने 14.63 करोड़ के वर्ल्ड क्लास स्टेडियम का शिलान्यास

पंजाब में खेलों को बढ़ावा: CM भगवंत मान ने 14.63 करोड़ के वर्ल्ड क्लास स्टेडियम का शिलान्यास

पंजाब में युवाओं को खेलों के माध्यम से नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने अपने पैतृक गांव सतौज में 14.63 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया। यह परियोजना राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं को सकारात्मक मार्ग...

Get In Touch
close slider

Get In Touch