
भिंडीसैदा, पंजाब:
पंजाब पुलिस को हथियार तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना भिंडीसैदा की पुलिस ने इनपुट के आधार पर की गई छापेमारी में आकाशदीप सिंह, धर्मेंद्र सिंह और प्रभजीत सिंह को गिरफ्तार किया है।
तीनों आरोपियों के कब्जे से मेड इन ऑस्ट्रेलिया की विदेशी पिस्टल, तीन मोबाइल फोन और एक वरना गाड़ी बरामद की गई है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह पिस्टल पाकिस्तान से मंगवाई गई थी और इसे आरोपी प्रभजीत सिंह को डिलीवर किया जाना था। पुलिस ने डिलीवरी के समय ही तीनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
फिलहाल आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, और आगे की जांच जारी है।








