अब Air India Flight की अमृत्सर में करवाई एमरजेंसी लैडिंग

by | Jul 16, 2025 | International

Jul 16, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

एयर इंडिया की मुंबई से दिल्ली जा रही एक फ्लाइट को कम ईंधन की वजह से मंगलवार दोपहर अमृतसर एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में उतारना पड़ा। फ्लाइट AI-805 को दोपहर 1:30 बजे अमृतसर हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड कराया गया। जानकारी के मुताबिक, A320 एयरक्राफ्ट ने मुंबई से सुबह 11 बजे उड़ान भरी थी, जबकि इसकी निर्धारित उड़ान समय सुबह 10:30 था। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अत्यधिक एयर ट्रैफिक के कारण फ्लाइट को करीब एक घंटे तक आसमान में चक्कर लगाने को कहा गया।

 

दोपहर 12:30 बजे पायलट ने पहली बार देरी की सूचना दी और बताया कि उड़ान करीब 35 मिनट लेट हो सकती है। इसके बाद 1:20 बजे पायलट ने फिर ऐलान किया कि देरी और बढ़ सकती है लेकिन विमान में अब सिर्फ 20 मिनट का ही ईंधन बचा है। सुरक्षा को देखते हुए फ्लाइट को तुरंत अमृतसर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया। फिलहाल विमान अमृतसर हवाई अड्डे के पार्किंग क्षेत्र में खड़ा है और सभी यात्री सुरक्षित हैं। एयर इंडिया की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन DGCA ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch