शाबाश पंजाब पुलिस Jaggu भगवानपुरिया गैंग के सदस्य किए गिरफ्तार

by | Jul 15, 2025 | Crime

Jul 15, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

पंजाब पुलिस ने अमेरिका में बैठे हुसनदीप सिंह द्वारा संचालित जग्गू भगवानपुरिया गिरोह से जुड़े पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर हत्या की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पीएक्स-5 पिस्तौल और एक .32 बोर की पिस्तौल सहित दो हथियार बरामद किए हैं। इस बात की जानकारी पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज दी।

 

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी और इसे काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब, अमृतसर ग्रामीण और जिला बटाला पुलिस ने मिलकर अंजाम दिया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान लवप्रीत सिंह, सिकंदर कुमार उर्फ गोला, ओंकारप्रीत उर्फ जशन (तीनों निवासी गांव शाहबाद, बटाला), गगनदीप उर्फ ज्ञानी (निवासी गांधी कैंप, बटाला), महिकप्रीत सिंह (निवासी अमृतसर) के रूप में हुई है।

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया, जो इस समय असम की सिलचर जेल में बंद है, ने हाल ही में अपनी मां की हत्या का बदला लेने के लिए एक विरोधी गैंग के सदस्य की टारगेट किलिंग की साजिश रची थी। उन्होंने बताया कि जग्गू भगवानपुरिया यह साजिश अमेरिका स्थित अपने साथी हुसनदीप सिंह के माध्यम से अंजाम देना चाहता था। इसके तहत उसने लवप्रीत सिंह सहित ग्राउंड हैंडलर्स और शूटरों से तालमेल किया। डीजीपी ने कहा कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि इसके सभी पहलुओं को सामने लाया जा सके।

 

 

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
मोहाली से सीएम मान का युवाओं को संदेश: नौकरी ढूंढने नहीं, देने वाले बनो

मोहाली से सीएम मान का युवाओं को संदेश: नौकरी ढूंढने नहीं, देने वाले बनो

भगवंत सिंह मान ने पंजाब के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि युवा नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार पैदा करने वाले बनें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही...

कनाडा में फायरिंग से सनसनी: कपिल शर्मा से जुड़े कैफे के पास हमला, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कनाडा में फायरिंग से सनसनी: कपिल शर्मा से जुड़े कैफे के पास हमला, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कपिल शर्मा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कनाडा में उनके कैफे के नजदीक फायरिंग की घटना ने हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार, “चाय सुट्टा बार” नामक कैफे पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। यह कैफे कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ के बिल्कुल पास स्थित बताया जा रहा...

लुधियाना में AAP का प्रदर्शन: गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटाघर पर विरोध

लुधियाना में AAP का प्रदर्शन: गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटाघर पर विरोध

आम आदमी पार्टी के ट्रेड विंग ने आज लुधियाना के घंटाघर चौक पर एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर कड़ा रोष जताया। प्रदर्शन में विधायक अशोक पराशर पप्पी, दलजीत सिंह...

भरवाई-होशियारपुर रोड हादसा: कार में रजनीश के साथ थी युवती, पहचान का रहस्य सुलझा

भरवाई-होशियारपुर रोड हादसा: कार में रजनीश के साथ थी युवती, पहचान का रहस्य सुलझा

भरवाई-होशियारपुर सड़क मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। इस हादसे में जान गंवाने वाले युवक रजनीश के साथ कार में एक युवती भी सवार थी, जिसकी पहचान को लेकर बना रहस्य अब लगभग सुलझ गया है। जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद कार खाई में गिर गई थी,...

पंजाब ने रचा इतिहास: जीएसटी कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल, देश में विकास दर में अव्वल

पंजाब ने रचा इतिहास: जीएसटी कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल, देश में विकास दर में अव्वल

हरपाल सिंह चीमा ने ऐलान किया कि पंजाब ने अप्रैल 2026 में जीएसटी कलेक्शन के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राज्य ने जीएसटी लागू होने के बाद अब तक की सबसे अधिक मासिक वसूली दर्ज करते हुए देश में विकास दर में भी पहला स्थान हासिल किया है। वित्त मंत्री के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch