दिल्ली में पंजाब सीएम आवास कपूरथला हाउस पर चुनाव आयोग की रेड की ‘आप’ नेताओं ने की सख्त निंदा

by | Jan 30, 2025 | National

Jan 30, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास कपूरथला हाउस पर चुनाव आयोग की रेड पर आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ‘आप’ नेताओं ने घटना की सख्त आलोचना की और इसे बदले की भावना से प्रेरित कारवाई बताया।

इस घटना पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया और लिखा, “आज दिल्ली पुलिस के साथ चुनाव आयोग की टीम दिल्ली में मेरे घर कपूरथला हाउस रेड करने पहुंची है। दिल्ली के अंदर भाजपा वाले खुले आम पैसे बांट रहे हैं पर दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग को कुछ नहीं दिख रहा है। उनपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। एक तरीके से दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर पंजाबियों को बदनाम कर रही है। यह बहुत निंदनीय है।

‘आप’ पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि भाजपा हार से डरी हुई है इसलिए चुनाव का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता प्रवेश वर्मा लगातार पैसे बांट रहा है लेकिन चुनाव आयोग ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि ये कार्रवाई भाजपा के इशारे पर हो रही है। 

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का रवैया बहुत भेदभाव वाला है। वह खुले तौर पर भाजपा का समर्थन कर रही है। उसे भाजपा नेताओं के खिलाफ कुछ नहीं दिखता जबकि उनके नेताओं के खिलाफ लगातार पैसे बांटने की खबरें आ रही है। उन्होंने कहा कि कि चुनाव में जानबूझकर पंजाबियों को निशाना बनाया जा रहा है।

अरोड़ा ने भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहलोत का भी उदाहरण दिया और कहा कि किस तरह वह अपने चुनाव कार्यालय में लोगों को पैसे बांट रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले भी आप नेताओं के घर पर रेड करवाए गए थे, लेकिन जांच एजेंसियों को कुछ नहीं मिला। इस बार भी कुछ नहीं मिलने वाला है।

अमन अरोड़ा ने अपने एक्स अकांउट पर लिखा कि आम आदमी पार्टी की जीत और अपनी हार को भाजपा स्वीकार नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री के दिल्ली आवास पर छापा भाजपा द्वारा पंजाब और पंजाबियों के खिलाफ बदले की अगली कड़ी है जिसे न तो पंजाब के लोग और न ही दिल्ली के लोग बर्दाश्त करेंगे।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर चुनाव आयोग की मुख्यमंत्री के आवास पर छापेमारी बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान एक निर्वाचित मुख्यमंत्री हैं और इस तरह के कार्यों से गंदी राजनीति की बू आती है। चुनाव आयोग को ऐसी छापेमारी करने से पहले भाजपा नेताओं जो खुलेआम पैसे बांट रहे हैं, उसका संज्ञान लेना चाहिए।

‘आप’ विधायक जीवन ज्योत कौर ने भी इस घटना की निंदा की और सवाल किया कि चुनाव आयोग परवेश वर्मा के यहां कब रेड करेगी? उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर नाच रही है। यह बहुत निंदनीय है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला: Air India की सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द, यात्रियों को री-बुकिंग और रिफंड का विकल्प

दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला: Air India की सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द, यात्रियों को री-बुकिंग और रिफंड का विकल्प

दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुए ड्रोन हमले के बाद एयर ट्रैफिक पर बड़ा असर पड़ा है। सोमवार को Air India Group ने घोषणा की कि सुरक्षा कारणों के चलते दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सभी उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। जानकारी के अनुसार...

CBSE Big Decision: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द

CBSE Big Decision: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द

Central Board of Secondary Education (CBSE) ने मिडिल ईस्ट क्षेत्र में पढ़ने वाले कक्षा 12वीं के छात्रों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और United Arab Emirates में आयोजित होने वाली 12वीं की सभी बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी...

Ambala RDX Recovery Case: करीब 2 किलो RDX बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

Ambala RDX Recovery Case: करीब 2 किलो RDX बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

हरियाणा के Ambala में हाल ही में बरामद हुए करीब 2 किलो RDX और विस्फोटक सामग्री के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह RDX पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए...

कार में हेरोइन सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने दबोचा, 100 ग्राम हेरोइन बरामद

कार में हेरोइन सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने दबोचा, 100 ग्राम हेरोइन बरामद

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को कार सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गाड़ी से करीब 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ नशा तस्करी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना Division No. 5 Police...

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम हुआ सुहावना, 9 जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम हुआ सुहावना, 9 जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

पंजाब और Chandigarh में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बीती रात से कई जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। देर रात के बाद Amritsar, Bathinda, Jalandhar, Patiala और Faridkot समेत कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज...

Get In Touch
close slider

Get In Touch