मैं पंजाब की मिट्टी की कसम खाता हूं, जब तक पंजाब नशा मुक्त नहीं हो जाता, तब तक मैं चैन से नहीं बैठने वाला- केजरीवाल

by | Apr 1, 2025 | National

Apr 1, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज लुधियाना में आप के कार्यकारी सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने पंजाब से ड्रग्स को खत्म करने के लिए पार्टी के मिशन को बताते हुए आप कार्यकर्ताओं से कहा कि यह मिशन सिर्फ हमारा लक्ष्य नहीं है, बल्कि एक सामूहिक प्रतिबद्धता है जो राज्य को नशीली दवाओं के चंगुल से मुक्त करने के लिए पंजाब के प्रत्येक व्यक्ति को एकजुट करेगा।

सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, “आप वही हैं जिन्होंने पंजाब में पार्टी की सरकार स्थापित करने के लिए दिन-रात काम किया। आज की बैठक बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि हम यहां एक ही मिशन के लिए एकत्र हुए हैं कि कैसे पंजाब से ड्रग्स को खत्म किया जाए। मेरा दृढ़ विश्वास है कि अगर यहां का हर व्यक्ति पंजाब से ड्रग्स को खत्म करने की शपथ लेता है, तो हमें इस लक्ष्य को हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता।”

अरविंद केजरीवाल सहित सभी आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नशा खत्म करने की शपथ ली और एकस्वर में कहा, “मैं पंजाब की मिट्टी का सच्चा सपूत हूं। मैं आम आदमी पार्टी का सच्चा स्वयंसेवक हूं। आज मैं पंजाब की मिट्टी की कसम खाता हूं कि मैं खुद कभी नशा नहीं करूंगा। मैं अपने दोस्तों, परिवार और समाज को नशे से दूर रखने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। जहां भी मुझे नशा बिकता दिखेगा, मैं पुलिस को सूचित करूंगा। मैं डरूंगा नहीं क्योंकि इस लड़ाई में भगवान मेरे साथ हैं। मैं विकास को चुनूंगा, विनाश को नहीं। मैं मौन नहीं, क्रांति चुनूंगा। मैं कसम खाता हूं कि जब तक पंजाब नशे से मुक्त नहीं हो जाता, मैं चैन से नहीं बैठूंगा।”

केजरीवाल ने कहा कि पिछले एक महीने में नशीली दवाओं की समस्या से निपटने के लिए अभूतपूर्व कार्रवाई की गई है। मादक पदार्थों की तस्करी और उससे जुड़े नेटवर्क के खिलाफ हुई कार्रवाई उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने नशे के खिलाफ जितनी सख्त कार्रवाई हुई है में वैसा पिछले 75 वर्षों में किसी ने नहीं देखा है।

केजरीवाल ने आगे कहा कि केवल एक महीने में हजारों ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। ये वही तस्कर हैं जिनके नाम से लोगों की रूह कांप जाती थी। आज उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है और  ड्रग डीलरों के घरों को बुलडोजर ध्वस्त कर रहे हैं। बड़ी मात्रा में ड्रग्स और पैसा बरामद किया गया है, जिसमें हवाला चैनलों के माध्यम से पाकिस्तान भेजे गए फंड भी शामिल हैं। कई हवाला ऑपरेटरों को भी गिरफ्तार किया गया है।

केजरीवाल ने ड्रग तस्करों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा, “अगर कोई पुलिस से मुठभेड़ में भिड़ने की हिम्मत करेगा, तो पुलिस कार्रवाई करने से नहीं हिचकिचाएगी। संदेश साफ है: या तो ड्रग्स बेचना बंद करो या पंजाब छोड़ दो।”

केजरीवाल ने प्रति व्यक्ति आय के मामले में पंजाब की रैंकिंग में नाटकीय गिरावट को भी उजागर किया, जो नंबर एक से अब 18वें स्थान पर है। उन्होंने इस गिरावट के लिए उन राजनीतिक हस्तियों को जिम्मेदार ठहराया जिन्होंने सत्ता और पैसे के लिए पंजाब के युवाओं के भविष्य को बेच दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में ड्रग्स लाने के लिए जिम्मेदार लोगों, जिन्होंने सत्ता की खातिर समझौता किया, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें अब कानून का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रयासों की तुलना कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए वादों से की और उनके विफल वादों की याद दिलाई। केजरीवाल ने कहा, “कांग्रेस ने गुटका साहिब के साथ शपथ ली थी और दावा किया था कि वे चार सप्ताह के भीतर पंजाब से नशा खत्म कर देंगे, लेकिन जब वे सत्ता में आए, तो उन्होंने कुछ नहीं किया।”

ईमानदार शासन के प्रति आप की प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा, “आप की सरकार एक ईमानदार सरकार है। हम कभी भी ऐसी सरकार नहीं बनेंगे जिसे खरीदा जा सके। हम मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं और इससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा।”

केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर अपने प्रयास जारी रखने का आग्रह किया और उन्हें आश्वासन दिया, “अगर नशे के सौदागर आपके गांव में नशा बेचने आएं तो उन्हें मत आने दीजिए। उनसे डरिए मत, क्योंकि पुलिस और प्रशासन आपके साथ है।” उन्होंने ब्लॉक अध्यक्षों से आह्वान किया कि वे अपने गांवों में जाएं और यह संदेश फैलाएं कि गांव में कोई भी नशा विक्रेता को नशीली दवाएं बेचने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

केजरीवाल ने बताया, “मैंने पहले ही कहा था कि 1 अप्रैल से हम हर गांव में अपनी यात्रा शुरू करेंगे। हालांकि, चल रहे फसल के मौसम के कारण हम इसे एक महीने के लिए स्थगित कर रहे हैं। लेकिन कल से हम स्कूल और कॉलेज के बच्चों के साथ शहरों में पदयात्रा शुरू करेंगे, जहां लोग खुद नशीली दवाओं का उपयोग न करने और यह सुनिश्चित करने की शपथ लेंगे कि कोई भी पंजाब में नशीली दवाएं न बेच पाए।”

उन्होंने अभियान के तहत भविष्य के कदमों की रूपरेखा भी बताई और कहा कि 1 मई से वह पार्टी नेताओं, मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हर गांव का दौरा करेंगे।

केजरीवाल ने ब्लॉक अध्यक्षों की तारीफ की और उनसे कहा कि दस-दस गांवों का दौरा करें और यह संदेश फैलाएं कि गांव में किसी भी नशीली दवाओं के तस्कर को घुसने न दिया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ एक ग्राम रक्षा समिति की भी स्थापना की है। अब हम साथ मिलकर सभी गांवों से नशा खत्म करेंगे।

युवाओं को आगे बढ़ाने और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए केजरीवाल ने घोषणा की, “हम पूरे पंजाब में खेल के मैदान बना रहे हैं। जल्द ही हर गांव में एक खेल का मैदान होगा जहां युवा खेल-कूद में भाग लेकर हमेशा के लिए नशीली दवाओं से दूर हो सकते हैं।”

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
Punjab Office Timing: 1 जुलाई से पंजाब के सरकारी दफ्तरों का समय फिर बदला

Punjab Office Timing: 1 जुलाई से पंजाब के सरकारी दफ्तरों का समय फिर बदला

पंजाब सरकार ने सरकारी कार्यालयों के कामकाज के समय में एक बार फिर बदलाव कर दिया है। भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते लागू किए गए विशेष कार्यालय समय को अब समाप्त कर दिया गया है। राज्य सरकार के नए आदेशों के अनुसार 1 जुलाई 2026 से सभी सरकारी कार्यालय पहले की तरह सुबह 9:00 बजे...

CM भगवंत मान का विपक्ष पर बड़ा हमला: ‘फर्जी वीडियो और धार्मिक प्रचार से नहीं रुकूंगा, जनता ही करेगी फैसला’

CM भगवंत मान का विपक्ष पर बड़ा हमला: ‘फर्जी वीडियो और धार्मिक प्रचार से नहीं रुकूंगा, जनता ही करेगी फैसला’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बरनाला में आयोजित 'लोक मिलनी' (जनता दरबार) कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि तीनों विपक्षी दल पंजाब सरकार के विकास कार्यों से घबराकर उन्हें धार्मिक आधार पर...

पंजाब में आज से शुरू हुआ SIR अभियान: 2.14 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचेगा चुनाव आयोग

पंजाब में आज से शुरू हुआ SIR अभियान: 2.14 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचेगा चुनाव आयोग

पंजाब में मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत आज यानी 25 जून से घर-घर गणना एवं सत्यापन का पहला चरण शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह...

वायरल वीडियो पर CM भगवंत मान का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वीडियो में मैं नहीं, मेरे चेहरे का मास्क पहनाया गया’

वायरल वीडियो पर CM भगवंत मान का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वीडियो में मैं नहीं, मेरे चेहरे का मास्क पहनाया गया’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को मोहाली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित वीडियो को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी। मुख्यमंत्री ने वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताते हुए दावा किया कि उसमें दिखाई दे रहा व्यक्ति वह नहीं हैं, बल्कि उनके...

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा अपडेट, पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा अपडेट, पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी

अमरनाथ यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह विशेष व्यवस्था 2 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी यात्री, पर्यटक या यात्रा काफिले...

Get In Touch
close slider

Get In Touch