भगवंत मान ने आप कार्यकर्ताओं को बताया पार्टी की रीढ़, अरविंद केजरीवाल को बताया भारतीय राजनीति में बदलाव लाने वाला नेता

by | Apr 1, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में पार्टी के कार्यकर्ता शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की और उन्हें पार्टी की सफलता के पीछे की असली शक्ति बताया।

मान ने आप कार्यकर्ताओं की अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की और उन्हें पार्टी की विचारधारा के भावुक पथप्रदर्शक बताया। उन्होंने पंजाब में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए चल रहे प्रयासों पर भी जोर दिया और लोगों के प्रति पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता की बात दोहराई।

मान ने कहा, “आप के स्वयंसेवक सिर्फ राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं हैं बल्कि वे अपने आप में एक क्रांति हैं। जब भी पार्टी उन्हें बुलाती है वे बिना किसी हिचकिचाहट के तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं और खुद को ईमानदार और जन-केंद्रित राजनीति के लिए पूरी तरह समर्पित कर देते हैं।”

पंजाब के मुख्यमंत्री ने भारत में राजनीतिक विमर्श को मौलिक रूप से बदलने के लिए आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “पहले चुनावी घोषणापत्र धर्म और जातिगत जैसे विभाजनकारी एजेंडे से भरे होते थे। यह आम आदमी पार्टी ही थी जिसने सभी राजनीतिक दलों को शिक्षा, स्वास्थ्य और मुफ्त बिजली जैसे वास्तविक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मजबूर किया। हमने देश को दिखाया है कि सुशासन संभव है।”

मान ने दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में परिवर्तनकारी योगदान के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “मनीष सिसोदिया ने सरकारी स्कूलों में क्रांति ला दी और उन्हें विश्व स्तरीय बना दिया। वहीं सत्येन्द्र जैन ने एक नया स्वास्थ्य मॉडल पेश किया जो पूरे भारत में एक मानक बन गया। उनके काम ने आम लोगों के जीवन पर एक अद्वितीय छाप छोड़ा है।”

लुधियाना पश्चिम से चुनाव लड़ रहे संजीव अरोड़ा की तारीफ करते हुए मान ने कहा कि उन्होंने राज्यसभा फंड का उपयोग वंचित बच्चों के लिए अस्पतालों और स्कूलों के लिए किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेताओं को हमारे संयोजक का स्पष्ट निर्देश हैं कि सार्वजनिक धन का उपयोग सिर्फ जनता के लिए किया जाना चाहिए। इन्हीं नीतियों के कारण 2022 में हमारे 92 विधायक से बढ़कर अब 95 हो गए हैं। हमारे हजारों सरपंच, पार्षद और मेयर चुने गए हैं।

मुख्यमंत्री ने आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा के पार्टी के भविष्य के प्रति दृष्टिकोण और रणनीति का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सिर्फ एक पार्टी नहीं है, यह एक आंदोलन है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हम इसे विस्तार करना जारी रखेंगे और ऐसा शासन लाएंगे जो राजनीति से अधिक लोगों को प्राथमिकता देगा।

मान ने कहा, “चाहे स्कूलों की स्थापना हो, मुफ्त बिजली प्रदान करना हो, थर्मल प्लांट खरीदना हो या 18 टोल प्लाजा बंद करना हो, राज्य के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए हम प्रतिबद्ध है। हमने ड्रग्स के खिलाफ अपनी लड़ाई में भी मजबूत फैसले लिए हैं और यह सुनिश्चित किया है कि सभी तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जाए। अगर किसी ने अपना घर बनाने के लिए किसी का घर बर्बाद किया है, तो हम उस भी नहीं रहने देंगे।”

मान ने कहा, “उन क्षेत्रों के लिए जहां नशीली दवाओं के तस्कर नुकसान पहुंचा रहे हैं, हमने लोगों को रिपोर्ट करने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है और यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी लोगों की जानकारी गोपनीय रहे। वहीं नशे से पीड़ित लोगों का उपचार हो रहा है और उन्हें रोजगार भी प्रदान करेंगे।

मान ने कहा, “धान बोने की तारीख 1 जून से शुरू है। यह फसल 15 से 20 सितंबर के बीच तैयार हो जाएगी, जब मौसम शुष्क होगा और नमी का स्तर भी कम होगा। एफसीआई के मानकों के अनुसार अधिकतम 18 प्रतिशत नमी की आवश्यकता होती है, इसलिए धान की रोपाई पहले करने से किसानों को इन मानकों को पूरा करने में मदद मिलेगी। अतीत में, बिजली और पानी की उपलब्धता को लेकर भी समस्याएं थीं। लेकिन बिजली और पानी की कोई कमी नहीं है।”

इसके अलावा हम 15,000 किलोमीटर से अधिक सिंचाई चैनल (खाल) बिछा रहे हैं, जिसमें सतही और भूमिगत जल प्रणालियां दोनों शामिल हैं। इसके कारण राज्य के किसानों को पानी या बिजली की कमी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।”

उन्होंने कहा कि हमने आज ही 700 नौकरियां दी है, जिससे कुल संख्या 54,003 हो गई है। यह संख्या और बढ़ेगी क्योंकि आने वाले दिनों में 2,000 और शिक्षण पद भरे जाएंगे।”

मान ने कहा कि हमारे मंत्रियों ने कभी नहीं कहा कि खजाना खाली है क्योंकि खजाना कभी नहीं सूखता। पिछली सरकारों में खजाना पर बैठे लोगों की मंशा ही खाली थी। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में हमने पिछली सरकारों द्वारा पैदा की गई गंदगी को साफ कर दिया है। काम अभी शुरू हुआ है। अरविंद केजरीवाल ने हमें नई दिशा दिखाई है और हम उनके नेतृत्व में पंजाब के भविष्य के लिए एक रोड मैप तैयार कर रहे हैं।

मान ने आप कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने और पार्टी के ईमानदार शासन के मिशन के लिए प्रयास करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों के अधिकारों के लिए लड़ना जारी रखेगी और प्रशासन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करेगी।

पंजाब के ‘आप’ कार्यकर्ता खुद को टीम केजरीवाल बताते हैं, लेकिन यह टीम सिर्फ पंजाब की नहीं, हिंदुस्तान की टीम है – मनीष सिसोदिया

एक कार्यकर्ता ने मुझसे कहा – मुझे पद नहीं चाहिए, मैं सिर्फ पंजाब को नशा मुक्त बनाना चाहता हूं, यह आप कार्यकर्ताओं का समर्पण है: सिसोदिया

कहा – पंजाब बर्बाद नहीं होगा, नशा फैलाने वाले बर्बाद होंगे

केजरीवाल और मान का नेतृत्व पंजाब को पूरी तरह बदल देगा : सिसोदिया

आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब प्रभारी और मनीष सिसोदिया ने भी लुधियाना में कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने पंजाब की जिम्मेदारी सौंपने के लिए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का आभार व्यक्त किया।

सिसोदिया ने कहा, “मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि अरविंद केजरीवाल ने मुझे राज्य के प्रभारी के रूप में सेवा करने के लिए पंजाब भेजा है। यहां बैठा हर व्यक्ति खुद को टीम केजरीवाल का हिस्सा बताता है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”

सिसोदिया ने इस बात पर प्रकाश डाला कि आम आदमी पार्टी का आंदोलन केवल पंजाब तक ही सीमित नहीं है। यह सिर्फ टीम पंजाब नहीं है बल्कि यह टीम हिंदुस्तान है। जब मैं स्वयंसेवकों से मिलता हूं, तो मुझे एहसास होता है कि हमारे पंजाब के कार्यकर्ता हर जगह हैं। वे दिल्ली से हरियाणा और गुजरात तक चुनाव से महीनों पहले बदलाव के बीज बोने और पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास करते हैं।

सिसोदिया ने 12 साल पुराना एक पार्टी कार्यकर्ता के साथ हुई मुलाकात का जिक्र किया और बताया, “उस स्वयंसेवक ने मुझसे कोई पद या अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान से मिलने का समय तक नहीं मांगा। उनका केवल एक ही अनुरोध था, ‘मनीष भाई, मैंने इस पार्टी को 12 साल दिए हैं, लेकिन अगर पंजाब को नशे से मुक्त नहीं किया गया, तो मेरे 12 साल बर्बाद हो जाएंगे। यह कहते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए। यह आप कार्यकर्ताओं की भावना है  जो निस्वार्थ, समर्पित और बेहतर पंजाब की दृष्टि से प्रेरित है।”

सिसोदिया ने आप कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उनकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने कहा, “मैं पंजाब के प्रत्येक कार्यकर्ता को बताना चाहता हूं कि पंजाब बर्बाद नहीं होगा, जो लोग ड्रग्स फैलाते हैं वे बर्बाद होंगे। ड्रग माफिया और जो लोग इसका लाभ उठाते हैं, उन्हें खत्म किया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि आप सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और बुनियादी ढांचे के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है। केवल तीन वर्षों में, हमने वह हासिल किया है जो पारंपरिक पार्टियां 75 वर्षों में करने में विफल रहीं। हमारे मोहल्ला क्लीनिक और शिक्षा सुधारों ने लोगों का जीवन बदल दिया है। हमने मुफ्त बिजली का वादा किया था और हमने उसे पूरा किया।”

सिसोदिया ने कहा कि हाल ही में पारित पंजाब बजट राज्य के लिए केजरीवाल और मान के दीर्घकालिक दृष्टिकोण को दर्शाता है। यह सिर्फ एक या दो साल की योजना नहीं है। यह पंजाब के भविष्य के लिए एक रोड मैप है। अब हर गांव में खेल का मैदान होगा, तालाब साफ किए जाएंगे और टूटी सड़कों की मरम्मत की जाएगी। यह केजरीवाल का दृष्टिकोण है जिसे भगवंत मान और हरपाल चीमा ने बजट के माध्यम से कार्यान्वयन सुनिश्चित किया है।”

उन्होंने सभी आप कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारी लड़ाई सिर्फ नशे के खिलाफ नहीं है, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ भी है। जन कल्याण के लिए आवंटित पैसा जनता पर खर्च होना चाहिए। घोटालों में बर्बाद नहीं होना चाहिए। यह सुनिश्चित करना हर आप कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।”

सिसोदिया ने पंजाब के क्रांतिकारी इतिहास को याद किया और कहा, “यह गुरुओं की भूमि है, शहीद भगत सिंह की भूमि है। यहीं पर लोगों ने देश के लिए अपना खून बहाया। आप कार्यकर्ताओं के वर्षों के संघर्ष व्यर्थ नहीं जाएंगे। पंजाब बदलेगा और यह परिवर्तन पूरे देश को प्रेरित करेगा। पंजाब में शुरू होने वाली क्रांति भारत को बदल देगी।”

आप कार्यकर्ता हाई-वोल्टेज बिजली लाइनों की तरह हैं, उनकी ताकत को कभी कम मत आंकिए – अमन अरोड़ा

हमारा मिशन 2027 है – अगले चुनाव में हम 2022 की ऐतिहासिक जीत का भी रिकॉर्ड तोड़ेंगे – अमन अरोड़ा

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सभी कार्यकर्ताओं से भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ लड़ाई में मजबूती से खड़े होने का आह्वान किया। उन्होंने नगर निगम चुनावों में आप की शानदार जीत का श्रेय भी जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को दिया और उनसे मेहनत और समर्पण ऐसे ही जारी रखने का आग्रह किया।

अरोड़ा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी पंजाब की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की तुलना हाई-वोल्टेज बिजली लाइनों से की और विरोधियों को उनकी ताकत को कम आंकने के प्रति आगाह किया।

कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि हमारा मिशन 2027 है। अगले चुनाव में हम 2022 की ऐतिहासिक जीत का भी रिकॉर्ड तोड़ेंगे। इसके लिए हमें और अधिक काम करने की जरूरत है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से अरविंद केजरीवाल के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 9mm...

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

 पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम कसने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। आम आदमी पार्टी के पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बताया कि राज्य की पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

पंजाब के मोगा जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर हुए इस भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार युवक बाघापुराना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार...

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

रविवार सुबह शहर में अचानक बदले मौसम ने खतरे की स्थिति पैदा कर दी, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। फिरोजपुर रोड स्थित वेव मॉल के पास सड़क किनारे लगा एक भारी लोहे का शेड तेज हवाओं के कारण उखड़कर सीधे सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि सुबह से ही इलाके में तेज बारिश और आंधी...

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही जालंधर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा सा माहौल बन गया है। इस अचानक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch