रिकवरी के लिए लेकर गए बदमाश ने पुलिस पर की फायरिंग, Encounter

by | Feb 23, 2025 | Crime

Feb 23, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

खबर पंजाब के भवानीगढ़ ईलाके से है जहां पर  शहर के निकटवर्ती गांव नदामपुर से थम्मण सिंह वाला गांव को जाने वाली नहर वाली सड़क के पास आज पुलिस द्वारा हथियारों की बरामदगी के लिए लाए गए एक गैंगस्टर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में टांग में गोली लगने से गैंगस्टर घायल हो गया। घटना स्थान पर अपनी पुलिस पार्टी समेत पहुंचे एस.पी. संगरूर पलविंदर सिंह चीमा ने कहा कि आज सी.आई. स्टाफ के इंचार्ज संदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस एक गैंगस्टर मनिंदर सिंह मोहाली को एक हथियार की बरामदगी के लिए गांव नादमपुर से गांव थम्मण सिंह वाला को जाने वाली नहर वाली रोड पर लेकर आई।

 

जब पुलिस पार्टी उसे यहां लेकर आई तो उसने तुरंत खेतं में पहले से झाड़ियों में छिपा रखी एक विदेशी पिस्तौल, जोकि लोडेड था, के साथ पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर दी। पूरी तरह मुस्तैद पुलिस मुलाजिमों ने अपना बचाव करने के अलावा जवाबी गोलीबारी की, जिससे गैंगस्टर की टांग पर गोली लग गई और उसे घायल कर दिया और पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर द्वारा पुलिस पार्टी पर की गई गोलीबारी में एक गोली पुलिसकर्मी की पगड़ी को पार करते हुए पुलिस वाहन पर जा लगी। घायल गैंगस्टर को उपचार के लिए संगरूर अस्पताल भेजा गया।

 

एस. पी. पलविंदर सिंह चीमा ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्तियों के पास घातक हथियार है और वे टारगेट किलिंग करने की फिराक में घूम रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस ने बीते दिनों कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनके कब्जे से पुलिस ने विदेशी पिस्तौल बरामद की थी। पूछताछ में पता चला कि ये सभी जेल में बैठे एक गैंगस्टर के संपर्क में हैं और वह जेल के अंदर से ही इन्हें टारगेट किलिंग करने के निर्देश देता है।

 

इसके बाद पुलिस जेल में बंद उक्त गैंगस्टर को पूछताछ के लिए लेकर आई तो उसने माना कि उसके पास एक विदेशी पिस्तौल भी है, जिसे उसने यहां नहर पटरी के पास एक खेतों में छिपा रखा है। जब पुलिस पार्टी इस गैंगस्टर से पिस्तौल बरामद करने के लिए यहां आई तो उसने यहां छिपाकर रखी पिस्तौल से पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दीं। उन्होंने बताया कि उक्त गैंगस्टर के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch