आई.टी. विभाग ने लगाया मेगा रक्तदान शिविर

by | Feb 21, 2025 | States

Feb 21, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

आयकर विभाग, चंडीगढ़ द्वारा 21 फरवरी, 2025 को एक मेगा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में डी.जी.आई.टी. (इन्व), एन.डब्ल्यू.आर. मोनिका भाटिया ने किया। यह शिविर जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज, सेक्टर-32, चंडीगढ़ के सहयोग से कॉलेज कैंपस के मनोरंजन हॉल में आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स (एन.डब्ल्यू.आर.) अमरापली दास के नेतृत्व और प्रिंसिपल कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स-1, चंडीगढ़ शालिनी भार्गव कौशल के सक्षम मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वयं रक्तदान कर एक संवेदनशील और प्रेरणादायक नेतृत्व की मिसाल पेश की। जीवन के असली अर्थों और रक्तदान के महत्व को दर्शाते हुए उनके जोशीले भाषण ने सभी को प्रेरित किया। उन्होंने रक्तदान करने वाले दाताओं से बातचीत भी की, जिनमें आयकर परिवार के सदस्य और कॉलेज के विद्यार्थी शामिल थे।

रक्तदान करने वाले दाताओं को एक प्रमाण पत्र और विभागीय लोगो वाला एक कस्टमाइज़्ड मग देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान के उपरांत उन्हें पौष्टिक भोजन भी उपलब्ध कराया गया। पी.जी.आई., चंडीगढ़ के डॉक्टरों की एक टीम ने दाताओं की गहन जांच के बाद रक्त एकत्रित किया। इस शिविर को शानदार प्रतिक्रिया मिली और कुल 150 यूनिट रक्तदान किया गया।

कॉलेज प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों और अन्य अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. तरूणदीप कौर, सी.आई.टी. (ओ.एस.डी.), चंडीगढ़, कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा, डॉ. महिंदर सिंह (डी.सी.आई.टी.), दविंदर पाल सिंह (आई.टी.ओ.), अरुण मौंगा (आई.टी.ओ.), राजीव लोचन (आई.टी.ओ.), कोऑर्डिनेटर प्रदीप और वरिंदर भी उपस्थित रहे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch