America से डिपोट हुए युवक की शिकायत पर पुलिस का एक्शन

by | Feb 21, 2025 | Crime

Feb 21, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

कपूरथला  में 2 ट्रैवल एजैंटों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि गांव चक्कोकी वासी युवक को ट्रैवल एजैंट द्वारा सीधा अमरीका के नाम पर मैक्सिकों भेजा और पुलिस द्वारा उसे वापस डिपोर्ट करने के बाद युवक की शिकायत पर थाना ढिलवां की पुलिस ने 2 ट्रैवल एजैंटों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जानकारी अनुसार एस.एस.पी. कपूरथला को दी शिकायत में अमरीका से डिपोर्ट हुए युवक निशान सिंह वासी गांव चक्कोकी ने बताया कि उसे गांव लखन का पड्डा के सुखजिंदर सिंह सोनी और गांव किशन सिंह वाला के लक्खी ने अवैध तरीके से अमेरिका भेजा था। उसने बताया कि उक्त दोनों एजेंटों के साथ फ्रांस से अमरीका भेजने की बात 35 लाख में तय हुई थी।

इसके लिए उसके परिवार ने 22 लाख नकद और 13 लाख इनके बैंक खातों में डाले गए। इन दोनों एजैंटों ने परिवार को जहाज के जरिए सीधा अमरीका भेजने का कहा था। लेकिन इन एजैंटों ने उसे सीधा अमरीका भेजने की बजाय किसी सुरीनाम नामक देश में छोड़ा दिया, जहां से उसे डंकी बनाकर पैदल मैक्सिको पहुंचाया। फिर मैक्सिको की दीवार फांद कर अमेरिका में घुसा तो वहां पर अमेरिकी पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया। अब उसे अमेरिका से डिपोर्ट करके वापस घर भेज दिया गया है।

निशान सिंह ने बताया कि वह जंगल में 16 दिन तक भटकता रहा। उसने कहा कि एजैंटों ने मैक्सिको की दीवार पार करवाने के लिए उसके परिवार से अलग से 10 लाख रुपसे वसूले। इस तरह से उक्त दोनों एजैंटों ने तयशुदा 35 लाख की बजाय उससे 45 लाख रुपए की ठगी की है। जिसके आधार पर थाना ढिलवां की पुलिस ने दोनों एजैंटों के खिलाफ केस दर्ज उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। थाना ढिलवां के एसएचओ एसआई मनजीत सिंह ने बताया कि अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तार नहीं हुई है। पुलिस की छापेमारी जारी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch