जालंधर में कारोबारियों के बेटों के साथ हुए दिल दहला देने वाले हादसे की की सी.सी.टी.वी. फुटेज सामने आई है। दरअसल हादसे को लेकर सामने आई फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पिकअप चालक ने युवकों को रौंद डाला गया। दोनों युवक एक ही एक्टिवा पर सवार होकर जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उन्हें कुचल दिया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें साफ दिख रहा है कि पिकअप गाड़ी दोनों को कुचलने के बाद खराब हो गई और ड्राइवर गाड़ी को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। इस हादसे में मारे गए एक युवक की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी, जबकि दूसरे की शादी दो महीने बाद होने वाली थी। एक की तीन महीने पहले हुई थी शादी तो दूसरे की कुछ दिन बाद होनी थी।
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद
अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 9mm...







