फिल्लौर में गर्माया माहौल, चौंकी इंचार्ज पर लगे बदसलूकी के आरोप

by | Feb 18, 2025 | Crime

Feb 18, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

गत शाम करीब साढ़े 5 बजे अपरा व क्षेत्र के निवासियों ने पुलिस चौकी के बाहर उस समय विरोध प्रदर्शन किया जब अपरा के सरपंच विनय कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि पुलिस चौकी अपरा के इंचार्ज द्वारा उनके साथ बदसलूकी की गई है। सरपंच विनय कुमार ने कहा कि वे एक मामले में सरपंच के तौर पर पुलिस चौकी में आए थे। इस बीच जब वे बातचीत कर रहे थे तो चौकी प्रभारी सब-इंस्पैक्टर साहिबमीत सिंह ने नाराज होकर गाली-गलौच व धमकी देते हुए मुख्य कमरे से बाहर निकाल दिया। उन्होंने पुलिस चौकी अपरा के प्रभारी को कई बार अवगत कराया था कि अपरा व आसपास के गांवों में खुलेआम नशा तस्करी हो रही है लेकिन चौकी प्रभारी ने उसे कहा कि खुद नशा तस्करों को पकड़िए।

उन्होंने खुलेआम आरोप लगाया कि अपरा पुलिस चौकी के कर्मचारियों की नशा तस्करों से सांठगांठ है। इस दौरान अमृत पाल भोसले, खुशी राम सरपंच, तीरथ राजपुरा, तिलक राज अप्परा, बलविंदर शिरा, तीरथ मेंगरा, गोल्डी दादरा, मुकेश दादरा, राजू अपरा सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग एकत्रित हुए और पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि उक्त चौकी प्रभारी को बर्खास्त किया जाए।

वहीं चौकी इंचार्ज साहिबमीत सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि अप्परा निवासी एक लड़की अपनी गाड़ी में फिल्लौर की तरफ जा रही थी कि मुकंदपुर की तरफ से आ रहे एक व्यक्ति के साथ उसकी कार का एक्सीडैंट होते-होते बच गया तथा उक्त लड़की वहां से भाग निकली।

सरपंच के घर के पास रहने वाली लड़की के पास दूसरी कार का ड्राइवर आया और उसने पूछा कि क्या वह गलत तरीके से गाड़ी चलाने के कारण उसे और उसकी पत्नी को मारना चाहती है जिसके कारण उनमें आपस में बहस होने लगी और लोग इकट्ठा होने लगे। इसी बीच अपरा के सरपंच के पिता जो किसी काम से फिल्लौर जा रहे थे, वह भी एकत्रित लोगों को देखकर रुक गए। उन्होंने दोनों पक्षों से केवल इतना कहा कि यदि आप कोई निर्णय नहीं ले पाते हैं तो आप पुलिस के पास जा सकते हैं। लड़की ने यह समझ लिया कि पूरे मामले के पीछे अपरा के सरपंच का हाथ है और उसने सरपंच और उसके पिता के खिलाफ सोशल मीडिया फेसबुक पर एक गलत पोस्ट डाल दी। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद तीनों पक्षों को समय दिया गया। उन्होंने इस बात से इन्कार किया कि उन्होंने सरपंच विनय के साथ दुर्व्यवहार किया या उन्हें धमकाया।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch