प्रताप बाजवा के बयान पर ‘आप’ का पलटवार, कहा – उनके खुद के विधायक संपर्क में नहीं है

by | Feb 10, 2025 | Political

Feb 10, 2025 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘आप’ के 30 विधायक हमारे संपर्क में है, पर आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया है। पार्टी ने कहा कि दूसरी पार्टी के विधायक तो दूर, बाजवा के खुद के पार्टी के विधायक उनके संपर्क में नहीं है।

आप सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बाजवा से सवाल किया और पूछा कि क्या कांग्रेस के सभी विधायक आपके संपर्क में हैं? अगर है तो संदीप जाखड़ कहां है? डॉ राजकुमार चब्बेवाल ने पार्टी क्यों छोड़ दी?

कंग ने कहा कि प्रताप बाजवा के सगे भाई फतेहगंज बाजवा उनका साथ छोड़कर भाजपा में चले गए, वह रोक नहीं पाए। वहीं कांग्रेस के नेता, विधायक और पूर्व विधायक लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं, लेकिन बाजवा को आम आदमी पार्टी के विधायकों की चिंता है।

उन्होंने कहा कि प्रताप बाजवा ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ देख रहे हैं जो कभी पूरे नहीं होंगे। बाजवा निराधार बयान देने के लिए जाने जाते हैं। उसके दावे कभी सच नहीं होते। कंग ने कहा कि आज कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि दिल्ली में जीरो सीट आने के बावजूद उनके नेता अपने कार्यालय में खुशी मना रहे थे और नाच रहे थे। वे भाजपा के जीतने की खुशी में लड्डू बांट रहे थे।

दिल्ली में मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के पार्टी विधायकों की अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक पर कंग ने कहा कि यह एक संगठनात्मक बैठक है। अरविंद केजरीवाल हमारे पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं। इस तरह की बैठकें किसी भी पार्टी की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा होती है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch