Gangsters की शामत, दो साथियों को हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

by | Feb 17, 2025 | Crime

Feb 17, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

बीती पांच फरवरी को गांव भाईरूपा में गैंगस्टर ओवरसियर सिंह की हत्या मामले की जांच करते हुए पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने बठिंडा पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान के दौरान क्रास-एफआईआर में मृतक अपराधी ओवरसियर सिंह उर्फ सतिंदर सिंह उर्फ सत्ती के दो साथियों को हथियारों समेत गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान लखविंदर सिंह गिल निवासी गांव बुर्ज जिला बठिंडा और अवतार सिंह उर्फ ढिल्लों निवासी गांव भाईरूपा जिला बठिंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो .32 बोर पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। गौरतलब है कि दो दिन पहले बठिंडा पंजाब पुलिस द्वारा ओवरसियर सिंह उर्फ सतिंदर सिंह उर्फ सत्ती की सनसनीखेज हत्या में शामिल होने के आरोप में गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों गिरोह के चार साथियों को गिरफ्तार कर और उनके कब्जे से .32 बोर की एक पिस्तौल और छह कारतूस बरामद किए थे।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड है और उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले में आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है। एडीजीपी एजीटीएफ प्रमोद बान ने बताया कि इस मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए दो व्यक्तियों की भूमिका सामने आई और पुलिस टीमों ने दोनों को बठिंडा के गांव भाईरूपा से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित लखविंदर गिल और अवतार सिंह उर्फ ढिल्लों मृतक ओवरसियर सिंह के साथी हैं और उन्होंने दूसरे पक्ष पर गोलियां चलाई थी। दोनों आरोपियों को क्रास एफआईआर मामले में गिरफ्तार किया गया है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला: शहर के मोहल्ला लाहौरी गेट इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सूरज नाहर नामक युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने करीब 21 सेकेंड की एक वीडियो भी बनाई, जिसमें उसने एक महिला पर गंभीर...

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर: शहर के नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर-5 में सराफ के घर हुई करीब 7 करोड़ रुपये की बड़ी लूट के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे...

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़: शहर के सेक्टर-29 इलाके में तेंदुआ दिखाई देने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रातभर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तेंदुए का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। मिली जानकारी के...

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

लुधियाना: महानगर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने पहले एक युवक को सड़क पर निशाना बनाया और जब वह जान बचाकर घर की ओर भागा तो आरोपी उसका पीछा करते हुए घर के अंदर तक घुस गए। इसके बाद पिस्तौल के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए।...

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch