Be Alert : पंजाब के लोग हो जाएं सावधान, इस शहर में लागू हुए यह आदेश

by | Feb 17, 2025 | States

Feb 17, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

जिला मजिस्ट्रेट मोहाली आशिका जैन ने जिले में विभिन्न तरह की पाबंदियों के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने जिला प्रशासनिक परिसर सेक्टर-76 मोहाली के अंदर और चारदीवारी के बाहर 100 मीटर के घेरे में धरने और रैलियां करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि मेमोरेंडम देने के लिए 5 से कम संख्या में व्यक्ति दफ्तर के अंदर आ सकते हैं।

इसके अलावा उन्होंने जिले के एयरफोर्स स्टेशन से एक हजार मीटर के क्षेत्र (जिले की सीमा में) के आस-पास मांसाहार की दुकानें चलाने और उसका कचरा फैंकने, अमन-कानून की स्थिति को कायम रखने के लिए जिले की सीमा में पड़ती सभी पानी की टंकियों, ट्यूबवेलों, टेलीफोन टावरों, सरकारी/निजी इमारतों पर चढ़ने और उनके आसपास धरने/रैली निकालने, सड़कें आदि जाम करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए हैं।

इनके अलावा डी.सी. ने कहा कि जिले में हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन, हथियारों या हिंसा वाले गाने, जनतक इकट्ठ, शादी पार्टियों या अन्य कार्यक्रमों में हथियार ले जाने, प्रदर्शन करने, किसी भाईचारे के खिलाफ नफरत भरा भाषण देने पर भी पूर्ण तौर पर पाबंदी के आदेश लागू रहेंगे। ये आदेश 10 अप्रैल तक लागू रहेंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch