पंजाब में Driving License धारकों के लिए बुरी खबर !

by | Feb 15, 2025 | States

Feb 15, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब में करीब 5 लाख लोग अपने ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीकरण प्रमाण पत्र का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि परिवहन विभाग ने पिछले 4 महीनों से ये दस्तावेज जारी नहीं किए हैं। ऐसे में लोगों को चालान कटने का बेहद डर रहता है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने परिवहन विभाग को 15 जून 2024 तक जीरो पेंडेंसी सुनिश्चित करने को कहा था, लेकिन स्थिति बिल्कुल विपरीत है।

उल्लेखनीय है कि इस कार्य को संभाल रही मेसर्स स्मार्ट चिप प्राइवेट लिमिटेड ने लागत संबंधी मुद्दों के कारण नवंबर 2023 में काम बंद कर दिया था। नए विक्रेताओं, जिन्हें सितंबर 2025 तक यह कार्य पूरा करने का टेंडर दिया गया था, ने अभी तक काम शुरू नहीं किया है। परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विभाग कई कंपनियों से बातचीत कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आर.सी.और डी.एल की प्रिंटिंग जल्द शुरू हो जाएगी।

हर दिन बढ़ रहे हैं 10 हजार नए लंबित मामले
हर दिन राज्य से 10,000 से अधिक लोग इस प्रतीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिससे यह आंकड़ा रोजाना बढ़ रहा है। अब तक 5 लाख से अधिक RC और ड्राइविंग लाइसेंस प्रिंट नहीं किए गए। परिवहन विभाग ने पुलिस को निर्देश दिया है कि  डी.जी. लॉकर या परिवहन ऐप से डाउनलोड किए RC और DL को सही मान कर चले पर इसके बावजूद भी लोग घर से निकलने से डर रहे हैं कि कहीं ड्राइविंग लाइसेंस और आर.सी. के बिना उनका चालान ना हो जाए। हालांकि अधिकारी ने कहा कि आर.सी. और डी.एल. के स्मार्ट कार्ड लोगों का अधिकार है और यह जल्दी से जल्दी जारी होने चाहिए।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला: शहर के मोहल्ला लाहौरी गेट इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सूरज नाहर नामक युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने करीब 21 सेकेंड की एक वीडियो भी बनाई, जिसमें उसने एक महिला पर गंभीर...

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर: शहर के नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर-5 में सराफ के घर हुई करीब 7 करोड़ रुपये की बड़ी लूट के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे...

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़: शहर के सेक्टर-29 इलाके में तेंदुआ दिखाई देने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रातभर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तेंदुए का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। मिली जानकारी के...

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

लुधियाना: महानगर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने पहले एक युवक को सड़क पर निशाना बनाया और जब वह जान बचाकर घर की ओर भागा तो आरोपी उसका पीछा करते हुए घर के अंदर तक घुस गए। इसके बाद पिस्तौल के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए।...

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch