6 वर्ष के बाद पंजाब की धरती पर पहुंचेंगे Sri Sri Ravi Shankar

by | Feb 15, 2025 | National

Feb 15, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

छह साल की प्रतीक्षा के बाद, वैश्विक मानवतावादी और आध्यात्मिक गुरु गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर 19 से 21 फरवरी तक पंजाब के दौरे पर हैं। गुरुदेव के  इस  दौरे को लेकर प्रदेश भर के लाखों लोग काफी उत्साहित हैं। 19 फरवरी को गुरुदेव लुधियाना के हर्शीला रिसोर्ट में ‘पर्ल्स ऑफ विजडम’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह एक विशेष संध्या होगी, जहाँ गुरुदेव गहन ज्ञान पर व्याख्यान देंगे और लोगों को निर्देशित ध्यान करवाएंगे। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम में भाग लेने पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। आर्ट ऑफ लिविंग, लुधियाना के उद्योगपति और एपेक्स बॉडी सदस्य राजन मित्तल ने कहा, “लुधियाना गुरुदेव के साथ ज्ञान और गहरी आंतरिक शांति की इस शाम का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। उनकी उपस्थिति हमेशा अपार प्रेरणा और खुशी का स्रोत होती है।”

20 फरवरी की सुबह बठिंडा में गुरुदेव ‘टेंपल ऑफ नॉलेज (TOK)’ का उद्घाटन करेंगे जो देश भर से आने वाले साधकों के लिए आध्यात्मिक और समग्र उपचार का एक महत्वपूर्ण स्थल होगा। बठिंडा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में शाम 5 बजे से 8 बजे तक भव्य सत्संग का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 20 हजार से भी अधिक लोगों के सम्मिलित होने की सम्भावना है। आर्ट ऑफ लिविंग, पंजाब के एपेक्स बॉडी सदस्य डॉ. अमित तनेजा ने कहा, “बठिंडा में बना यह टेंपल ऑफ नॉलेज, क्षेत्र के सबसे बड़े आध्यात्मिक केंद्रों में से एक होगा, जो लोगों को मानसिक शांति, शारीरिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उत्थान प्रदान करेगा। यह केंद्र जाति, पंथ और संस्कृति से परे सभी के लिए एक नई रोशनी लेकर आएगा।”

इसी दिन शाम को बठिंडा में गुरुदेव के सान्निध्य में भव्य सत्संग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 20,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। उपस्थित लोग मंत्रोच्चार, ध्यान और भक्ति संगीत के माध्यम से सकारात्मक और ऊर्जावान वातावरण का अनुभव करेंगे। साथ ही, गुरुदेव के सरल और जीवन को बदलने वाले ज्ञान वचनों का लाभ भी उठा सकेंगे।   गुरुदेव का यह दौरा पंजाब में  आर्ट ऑफ लिविंग की सेवा और समाज कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा। आर्ट ऑफ लविंग का नशामुक्ति कार्यक्रम, जिमें सुदर्शन क्रिया, योग, ध्यान और सामुदायिक समर्थन शामिल हैं, अब तक 80 गाँवों में 35,000 से अधिक लोगों को नशे की लत से छुटकारा दिलाने में सहायक रहे हैं। गुरुदेव के मार्गदर्शन में शुरू हुआ ड्रग-फ्री इंडिया अभियान देशभर के हजारों युवाओं को प्रेरित कर चुका है, जिससे वे नशामुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा ले रहे हैं। गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर की यह यात्रा पंजाब के लिए आशा, सकारात्मक बदलाव और प्रेरणा लेकर आएगी, जिससे समाज को तनावमुक्त, स्वस्थ और अधिक सामंजस्यपूर्ण बनने के लिए एक दिशा मिलेगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch