पंजाब के इस शहर में बम मिलने की सूचना, पुलिस ने सील करवाया पूरा ईलाका

by | Feb 10, 2025 | Crime

Feb 10, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के पटियाला में बम मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार राजपुरा रोड पर स्कूल के नजदीक पड़े कूड़े के डंप से बम मिलने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि कूड़े के डंप से 7-8 रॉकेट लांचर बम बरामद हुए हैं। बता दें कि राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि कूड़े के डंप में बमनुमा वस्तु पड़ी है।

 

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरा इलाका सील करवाया। पुलिस ने मौके पर जाकर रॉकेट लांचर बम को कब्जे में ले लिया है और लाहोरी गेट थाने में ले गई हैं। बम निरोधक दस्ते को भी सूचित कर दिया गया है। बम स्क्वायड टीम मौके पर मौजूद है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने अभी कुछ नहीं कहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी। फिलहाल पुलिसबम कब्जे में लेकर थाने ले गई है और जांच में जुटी है। वहीं लोगों मे दहशत का माहौल बना हुई है कि थोड़ी दूर पर स्कूल है और रिहायशी इलाके की मेन रोड के पास यह बम मिले हैं। इस दौरान कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
कनाडा में पंजाबी युवक ‘वांटेड’, नकली वकील बनकर वीजा के नाम पर की लाखों की ठगी

कनाडा में पंजाबी युवक ‘वांटेड’, नकली वकील बनकर वीजा के नाम पर की लाखों की ठगी

कनाडा के ओंटारियो प्रांत से वीजा फ्रॉड का एक बड़ा मामला सामने आया है। पंजाबी मूल के एक सिख युवक को नकली इमिग्रेशन वकील बनकर लोगों से ठगी करने के आरोप में पुलिस ने ‘वांटेड’ घोषित कर दिया है। आरोपी की पहचान हरशरण सिंह अहलूवालिया (34) के रूप में हुई है, जो फिलहाल फरार...

कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला: शहर के मोहल्ला लाहौरी गेट इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सूरज नाहर नामक युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने करीब 21 सेकेंड की एक वीडियो भी बनाई, जिसमें उसने एक महिला पर गंभीर...

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर: शहर के नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर-5 में सराफ के घर हुई करीब 7 करोड़ रुपये की बड़ी लूट के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे...

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़: शहर के सेक्टर-29 इलाके में तेंदुआ दिखाई देने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रातभर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तेंदुए का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। मिली जानकारी के...

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

लुधियाना: महानगर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने पहले एक युवक को सड़क पर निशाना बनाया और जब वह जान बचाकर घर की ओर भागा तो आरोपी उसका पीछा करते हुए घर के अंदर तक घुस गए। इसके बाद पिस्तौल के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए।...

Get In Touch
close slider

Get In Touch