अमेरिका से डिपोट हुए पंजाबी का पंजाब के मंत्री धालीवाल ने पकड़ा हाथ

by | Feb 7, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए हर पंजाबी की दर्दभरी कहानी है। जी हां, अमेरिका जाने के लिए किसी ने अपनी जमीन गिरवी रखी, किसी ने लोन लिया तो किसी ने अपने घर के गहने गिरवी रख दिए, लेकिन फिर भी अमेरिका का सपना पूरा नहीं हो सका। इनमें से एक हैं दलेर सिंह, जो 60 लाख रुपए लगाकर अमेरिका गए थे। वहीं अब दलेर सिंह की शिकायत पर अमृतसर में एजेंट सतनाम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 

जानकारी  के अनुसार दलेर सिंह अमृतसर के सीमावर्ती कस्बे अजनाला तहसील के सलेमपुरा गांव के निवासी हैं। वह भी अपने और अपने परिवार के उज्ज्वल भविष्य के लिए अमेरिका गए थे, लेकिन एक एजेंट की धोखाधड़ी का शिकार हो गए। इस बीच NRI मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने दलेर सिंह से मुलाकात की और एजेंट सतनाम सिंह के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दलेर ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि एजेंट सतनाम सिंह ने उनके साथ बहुत बड़ा  धोखा किया है। उन्हें  1 नंबर में अमेरिका भेजने के लिए 60  लाख दिए गए थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि वह डंकी के जरिए भी अमेरिका पहुंच जाएंगे।इस यात्रा के दौरान उन्हें 4 महीने तक कष्ट सहना पड़ा और 20 दिन अमेरिका की जेल में भी बिताने पड़े। क्योंकि उसे अमेरिका की सेना ने पकड़ लिया था और अब उस पर 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। दलेर ने कहा कि जब हमें पकड़ा गया तो उन्होंने कहा कि वे हमें छोड़ देंगे, लेकिन जब हम अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचे तो पता चला कि हमें भारत छोड़ने की बात गई कही  थी।

 

वहीं  कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि मोदी सरकार को अमरीका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस लाने के लिए अमरीका स्थित भारतीय दूतावासों की मदद लेनी चाहिए। धालीवाल ने कहा कि जिस तरह से युवा अपने घर पहुंचे और बताया कि उन्हें हाथ बांधकर और पैरों में जंजीरें डालकर विमान में चढ़ाया गया, यह बहुत दुखद बात है। उन्होंने कहा कि अमरीका से अमृतसर की उड़ान करीब 17-18 घंटे की है, वह भी यात्री विमान में नहीं बल्कि सैन्य मालवाहक विमान में और ऊपर से हथकड़ी और जंजीरें बंधी हों, इससे बड़ी यातना और कुछ नहीं हो सकती।  उन्होंने कहा कि ये युवा काम करने के लिए अमरीका गए थे लेकिन उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर को अमरीकी सरकार को यह संदेश देना चाहिए कि अगर हमारे किसी भारतीय को वापस भेजा जाना है तो उसे अमरीका स्थित हमारे दूतावासों को सौंप दें और हम स्वयं उसकी देश वापसी की व्यवस्था कर देंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch