पंजाब के इस गांव में पुलिस का एक्शन, सरपंच सहित 38 लोग हिरासत में

by | Feb 7, 2025 | Crime

Feb 7, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान जी के मार्गदर्शन में पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के तहत डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव जी और डी.आई.जी. अश्विनी कपूर के मार्गदर्शन में फरीदकोट रेंज के कुशल मार्गदर्शन और डॉ. प्रज्ञा जैन फरीदकोट एस.एस.पी. फरीदकोट के नेतृत्व में गांव चंदभान में कानून व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए दोषियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जैतो थाने के मुख्य अधिकारी इंस्पैक्टर राजेश कुमार, बाजाखाना थाने के मुख्य अधिकारी थानेदार बलराज सिंह और डी.एस.पी. (स्थानीय) शमशेर सिंह सहित फरीदकोट जिले की पुलिस फोर्स, गांव चंदभान में मौजूद थी। इस अवसर पर हरपाल सिंह नायब तहसीलदार, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट, तहसील जैतो भी उपस्थित थे। 5 फरवरी को गांव चांदभान में बस स्टैंड पर नाले के निर्माण के विरोध में गांव चांदभान में लगभग 100/125 लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

शाम के करीब 5 बजे का समय रहा होगा जब गांव चंदभान के मौजूदा सरपंच कुलदीप सिंह और उनकी पत्नी अमनदीप कौर के नेतृत्व में पूरा प्रशासन उन्हें बंद हाईवे खोलने के लिए मना रहा था। मगर लोगो ने उन पर ईंटें फैंकनी शुरू कर दीं। इस दौरान कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए। उन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए वहां खड़ी पुलिस और मीडिया की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। उन्होंने मौके पर खड़े निजी वाहनों में भी तोड़फोड़ शुरू कर दी।

उन्होंने कुछ पुलिस अधिकारियों को घेर लिया, उन पर हमला किया और यहां तक की उनके हथियार छीनने की भी कोशिश की। इसके बाद फरीदकोट के एस.एस.पी. फरीदकोट डा. प्रज्ञा जैन जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व पुलिस दलों के साथ मौके पर पहुंचीं और घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के लिए जिम्मेदार लगभग 38 दोषियों को हिरासत में ले लिया।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch