
इस समय की बड़ी खबर पंजाब के फगवाड़ा शहर से है जहां पर भाज़पा के एक तेज़ तरार पार्षद और उसके एक साथी पत्रकार पर एक विवाहित महिला के साथ ब्लात्कार करने की कोशिश और छेड़छाड़ के आरोप है, जिसके बाद से ही फगवाड़ा में चर्चायों का बाज़ार गर्म हो गया है।
गौर हो कि पति के साथ विवाद सुलझाने के बहाने मामले में घुसे एक भाजपा पार्षद ओर एक पत्रकार ने महिला के घर घुसकर रेप का प्रयास किया। इतना ही नहीं ज़बरदस्ती करने के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मामला पंजाब के फगवाड़ा का है जहां एक अख़बार के पत्रकार बताने वाले ने भाजपा पार्षद के साथ मिलकर महिला से रेप की कोशिश की जिसने वहाँ से भागकर अपनी जान बचाई ओर थाने में पुलिस से इंसाफ़ की माग की है। महिला के पति ने भी थाने पहुँच बताया कि भाजपा पार्षद ओर पत्रकार ही उनका पत्नी के साथ विवाद सुलझाने नहीं दे रहा था।
पीड़ित महिला ने बताया कि उन्हें कल दोपहर पार्षद ने फ़ोन करके एक रेस्टोरेंट में बुलाया ओर पत्रकार ने अपनी गाड़ी भेजी ओर महिला को पत्रकार के ड्राईवर ने रेस्टोरेंट बुलाने की बजाए फगवाड़ा में एक गैस सटेंशन के अंदर ले गए जहाँ भाजपा पार्षद ने उसके साथ बंद कमरे में छेड़खानी करनी शुरू कर दी शोर मचाने पर महिला वहाँ से भाग निकली ओर पति को सारी घटना के बारे में बताया। जिन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करवाई हैँ महिला के पति ने बताया कि अब सुबह से उन्हें जान से मारने की धमकियाँ दी जा रही है, वहीं थाना फगवाड़ा सिटी के प्रभारी अमन नाहर ने बताया कि शिकायत दर्ज हो चुकी है कारवाई की तैयारी है। वही सीसीटीवी कैमरे भी खँगाले जा रहे हैं जहां से वारदात हुई थी।









