Ludhiana में युवकों का कारनामा, बाईक पर पिस्तौल दिखा करवाया रास्ता ख़ाली

by | Jan 28, 2025 | Crime

Jan 28, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

बड़ी ख़बर पंजाब के लुधियाना शहर से आ रही है जहां पर कहने को तो पुलिस बड़े-बड़े दावे कर रही है कि वह शहर क्राइम फ्री कर रहे हैं लेकिन, अगर हकीकत उसके विपरीत है। जहां शहर में चोर-लुटेरों ने आतंक फैला रखा है। वहीं, बदमाशों में भी पुलिस का खौफ खतम होता जा रहा है। आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रही है जिसमें बाइक पर 3 नौजवान बदमाश हाथ में पिस्तौल लेकर लहाराते हुए सेरआम सडकों पर घूम रहे हैं।

 

वीडियो में दिख रहा है कि बाइक पर सवार युवकों में से जो बीच में बैठा है उसके हाथ में पिस्तौल है। वह हाथ में पिस्तौल लिए राहगीरों को रास्ता छोड़ने की धमकी दे रहा है। युवक न केवल हथियार दिखा रहे हैं, बल्कि तेज रफ्तार में स्टंटबाजी भी कर रहे हैं। यह वीडियो गिल चौक पुल की बताई जा रही है। वीडयों में आरोपियों के बाइक का नंबर भी साफ नजर आ रहा है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि यह बदमाशों के पीछे चल रहे किसी राहगीर ने बनाई है। यह वीडियो एक मिनट से ज्यादा है।

 

पूरी वीडियो में आरोपी पिस्तौल हाथ में लेकर और लहराते हुए जा रहे थे लेकिन न तो किसी चौक-चौराहे पर पुलिस थी और ना  ही किसी पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। अब यह वायरल वीडियो पुलिस तक पहुंच गई है और पुलिस ने अपने तौर पर जांच भी शुरू कर दी है। उधर, ज्वाइंट सी.पी. शुभम अग्रवाल ने कहा कि वीडियो का पता चला है कि अरोपियों के बाइक के नंबर से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। यह भा जांच की जा रही है कि आरोपियों द्वारा दिखाया कका नंबर। जाने वाला हथियार असली है या नकली जोकि आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही स्पष्ट होगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
NOC जारी करने के बदले मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दो कर्मचारियों पर दर्ज किया केस

NOC जारी करने के बदले मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दो कर्मचारियों पर दर्ज किया केस

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। विजिलेंस ब्यूरो ने नो ड्यूज सर्टिफिकेट (NDC) जारी करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में विभाग के दो कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।...

बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल में बंद एक कुख्यात गैंगस्टर के नेटवर्क से जुड़े दो कथित गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो अवैध .32 बोर देसी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस...

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

नया पासपोर्ट बनवाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अहम खबर है। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट आवेदकों को सलाह दी है कि वे अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज DigiLocker (डीजी लॉकर) में अपलोड और लिंक करें। इससे पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज, सरल और पारदर्शी हो...

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी संगीत जगत के चर्चित गायक आर नेट (R Nait) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उनके नए गीत 'रील' को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। आरोप है कि गाने के वीडियो में सनातन धर्म से जुड़े प्रतीकों और संतों के स्वरूप को आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया...

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

पंजाब पुलिस की अधिकारी एवं फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी की वारदात सामने आई है। घर से सोने और हीरे के कीमती आभूषणों के अलावा कैनेडियन डॉलर तथा भारतीय मुद्रा गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले में घर पर तैनात एक महिला होमगार्ड कर्मचारी पर संदेह जताया...

Get In Touch
close slider

Get In Touch