
इस समय की बड़ी खबर जालंधर से है जहां पर CIA स्टाफ की टीम ने बड़ी कारवाई करते हुए लोगों की ज़िंदगी से खिलवाड़ करने वाली चाईना डोर का जखीरा बरादम किया है।
मिली ज़ानकारी के अनुसार सी.आई.ए. स्टाफ ने दाना मंडी के नजदीक रेड करके चाइना डोर बेचने वाले लोगों के अड्डों पर छापामारी करके 116 गट्टू बरामद किए है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है जो भागने में कामयाब हो गए।
थाना दो में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर कुमार कंबोज ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की थी। फिलहाल आरोपी फरार हो गए लेकिन उनकी तलाश करके जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।







