पंजाब के दो शिव सेना नेता गिरफ्तार, पढ़े क्या है माज़रा

by | Jan 11, 2025 | Crime

Jan 11, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

शिवसेना बाल ठाकरे के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार कुक्कू को गत रात तरनतारन सिटी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने स्थानीय तरनतारन शहरी अध्यक्ष अवनजीत सिंह बेदी को भी हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार 2 दिन पहले शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार कुक्कू ने अपने घर के बाहर अज्ञात लोगों द्वारा गोलियां चलाने के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद जिले के एस.एस.पी. अभिमन्यु राणा ने मामले को गंभीरता से लिया और अलग-अलग टीमें बनाकर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि अश्विनी कुमार कुक्कू ने अपने सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए यह पूरा नाटक रचा था जबकि पहले उसके पास एक ही कर्मचारी था, जिसे बढ़ाना चाहता था।  अश्वनी कुमार कुक्कू ने फोटोग्राफर एवं शिवसेना नगर अध्यक्ष अवनजीत सिंह बेदी की लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर अपने पास रख ली और इसी बीच गुरुवार  सुबह  खुद ही अपने घर के बाहर गोलियां चला दी। गोलियां चलाने के बाद कुक्कू अपने घर में घुस गया और यह सारा ड्रामा किया।

पुलिस ने मामले की आगे की जांच करते हुए अमनजीत सिंह बेदी को भी हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में फोरेंसिक टीम की जांच ने इस बात की पुष्टि हुई है कि गोलियां पिस्तौल से चलाई गई थीं। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन जिले के एस.एस.पी. आज इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मोगा में दिन-दहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, बाघापुराना में फायरिंग से फैली दहशत

मोगा में दिन-दहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, बाघापुराना में फायरिंग से फैली दहशत

पंजाब के मोगा जिले के बाघापुराना कस्बे में दिन-दहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने मौजूदा सरपंच हैपी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सरपंच को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,...

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत गुरदासपुर विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो सब-तहसील काहनूवान में तैनात था। विजिलेंस ब्यूरो रेंज...

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

मशहूर रैपर बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ रिलीज होते ही विवादों के घेरे में आ गया है। गाने के बोल और वीडियो में दिखाए गए कुछ दृश्यों को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस मामले में महिला आयोग और बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। यह गाना 1 मार्च...

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

पंजाब के लुधियाना में साल 2021 के दौरान एटीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ कर किए गए बड़े स्तर के फ्रॉड मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित करीब 119 एटीएम मशीनों को निशाना बनाकर शातिर ठगों ने लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। अब...

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। नाभा-अमलोह मेन रोड पर गांव लुबाना के पास तेज रफ्तार टिपर, PRTC बस और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch