Jalandhar के फिल्लौर में दो पक्षों में विवाद, सीसीटीवी में कैद हुआ मंज़र

by | Nov 9, 2024 | Crime

Nov 9, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

जालंधर के फिल्लौर कस्बे में दो गुटों में विवाद हो गया, जिसके बाद देर रात दोनों परिवारों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से फिल्लौर की पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि यह घटना फिल्लौर के सबसे चर्चित गांव गन्ना पिंड की है। गन्ना पिंड नशे के लिए काफी मशहूर गांव है। दोनों पक्षों के बीच पथराव में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।पहले पक्ष के सचिन ने बताया कि उनके घर के सामने रहने वाले एक युवक ने Social Media पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी।

बीती रात उन्होंने बाहर से लड़के बुलाकर उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और दरवाजे, खिड़कियां व घर का अन्य सामान तोड़ दिया। सचिन ने आगे बताया कि सामने वाले घर के लोग आरोप लगा रहे हैं कि उनके बेटे ने एक लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली है। सचिन ने स्पष्ट किया कि उनके परिवार का इस परिवार से कोई लेना-देना नहीं है।

दूसरे पक्ष के मनजीत ने बताया कि जिस लड़की से उनके बेटे ने कोर्ट मैरिज की है, वह इस परिवार की दूर की रिश्तेदार है। इस मारपीट की पूरी घटना घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। मामले में दोनों परिवारों ने शिकायत दर्ज कराई है। थाना फिल्लौर पुलिस जसविंदर सिंह ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 9mm...

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

 पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम कसने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। आम आदमी पार्टी के पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बताया कि राज्य की पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

पंजाब के मोगा जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर हुए इस भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार युवक बाघापुराना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार...

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

रविवार सुबह शहर में अचानक बदले मौसम ने खतरे की स्थिति पैदा कर दी, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। फिरोजपुर रोड स्थित वेव मॉल के पास सड़क किनारे लगा एक भारी लोहे का शेड तेज हवाओं के कारण उखड़कर सीधे सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि सुबह से ही इलाके में तेज बारिश और आंधी...

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही जालंधर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा सा माहौल बन गया है। इस अचानक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch