
बीते दिनी लुधियाना में शिव सेना नेता के घर के बाहर हुए पैट्रोल बंब मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।
गौर हो कि बीते दिनी शिवसेना सिख विंग के हरकीरत सिंह खुराना के घर पर पेट्रोल बंब से हमला किया गया था, जिस मामले में पंजाब पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर खुलासा किया है कि उक्त हमला आतंकी संगठन बब्बर खालसा द्वारा करवाया गया था।
लुधियाना कमिश्नररेट पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त टीमों ने मिलकर चार आरोपियों को काबू किया है।जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पकड़े गए आरोपी रविंदरपाल सिंह, जसविंदर सिंह, अनिल और मनीष है। जबकि फरार आरोपी लवप्रीत सिंह है। सभी आरोपी नवांशहर के रहने वाले है आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल बाइक और 2 मोबाइल बरामद हुए है। इस मामले की जानकारी खुद पंजाब डी.जी.पी. गौरव यादव ने एक्स पर शेयर की है।

https://rosybrown-stork-491061.hostingersite.com/?p=32177







