उपचुनाव से पहले चब्बेवाल में आम आदमी पार्टी को मिली मजबूती, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका!

by | Nov 2, 2024 | States

Nov 2, 2024 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

चब्बेवाल विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ी मजबूती मिली है। वहीं कांग्रेस पार्टी को झटका लगा है। शनिवार को चब्बेवाल से कांग्रेस पार्टी के हलका इंचार्ज कुलविंदर सिंह रसूलपुरी और पूर्व विधायक चौधरी राम चरण के पोते गुरप्रीत सिंह आप में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोनों नेताओं को पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल कराया और उनका स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी के होशियारपुर से सांसद डॉ राजकुमार चब्बेवाल मौजूद रहें।

कुलविंदर सिंह रसूलपुरी कांग्रेस पार्टी से करीब 35 साल से जुड़े हुए हैं। डॉ राजकुमार चब्बेवाल के पार्टी छोड़ने के बाद उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने उन्हें टिकट देने का वादा किया था, लेकिन नहीं दिया गया। इसके बाद वह पार्टी से नाराज चल रहे थे। वह पंजाब कांग्रेस ट्रेडिंग सेल के वाइस प्रेसिडेंट और जिला कांग्रेस कमेटी होशियारपुर के भी वाइस प्रेसिडेंट थे। वह इसी हलके के तहत आने वाले महिलपुर प्रखंड से 20 साल तक सरपंच यूनियन के प्रधान रहे हैं। इनका आप में शामिल होना कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है।

गुरप्रीत सिंह इस उपचुनाव में चब्बेवाल से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन अब वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस इलाके में उनकी अच्छी जान-पहचान और पकड़ है। उनके दादा चौधरी राम रतन चब्बेवाल विधानसभा से 1962 से 1967 तक विधायक रहे थे।

इस मौके पर पार्टी कार्यालय से जारी अपने बयान में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि दोनों नेताओं के पार्टी में आने से सिर्फ चब्बेवाल में ही नहीं पूरे होशियारपुर में आम आदमी पार्टी मजबूत हुई है। हम मिलकर चब्बेवाल के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने दावा किया कि हम बड़े अंतर से यह चुनाव जीतेंगे।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch