BKU एकता उगराहां के किसानों ने कारवाई करने गई पुलिस को घेरा

by | Nov 3, 2024 | Crime

Nov 3, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

भवानीगढ़ के नजदीकी गांव घरचों में आज पुलिस और प्रशासन की टीम का बीकेयू एकता उगराहां ने घेराव किया। मिली जानकारी के अनुसार आज एक किसान द्वारा अपने खेत में धान की फसल काटने के बाद पराली को आग लगाई गई थी। इस दौरान आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ पुलिस और सिविल प्रशासन की टीम पहुंची। मौके पर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने पुलिस और प्रशासन की टीम का घेराव कर रोष प्रदर्शन करते हुए पंजाब सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज गांव घराचों में एक किसान द्वारा अपने खेत में पराली जलाने के लिए आग लगा दी गई और इसकी जानकारी मिलते ही विधिक डिप्टी कमिश्नर अमित बैंबी और एसपी संगरूर पलविंदर सिंह चीमा के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीम जिसमें सब डिवीजन भवानीगढ़ के एसडीएम रविंदर बांसल, डीएसपी राहुल कोंशल और थाना प्रमुख सब इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ आग बुझाने के लिए यहां पहुंचे। इसका पता चलते ही तुरंत बीकेयू एकता उगराहां के नेता और महिलाओं समेत बड़ी संख्या में किसान यहां पहुंच गए और पुलिस और प्रशासन की टीम का घेराव कर यहां धरना देना शुरू कर दिया।

 

इस मौके पर अपने संबोधन के दौरान भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता मनजीत सिंह घराचों, हरजीत सिंह महिला और हरजिंदर सिंह घराचों ने कहा कि पराली मुद्दे को लेकर राज्य सरकार की ओर से किसानों को धमकाया जा रहा है। जो सरासर गलत है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि सरकार किसानों को पराली प्रबंधन के लिए 200 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दे, साथ ही अगर गेहूं की सीधी बुआई के कारण गेहूं की फसल को झुलसा रोग से नुकसान होता है तो पूर्ण मुआवजे की गारंटी दी जाए तथा कम आय वाले छोटे किसानों को पराली प्रबंधन के सभी साधन निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएं तो किसान अपनी पराली का प्रबंधन स्वयं कर सकेंगे और यदि सरकार किसानों की यह मांग नहीं मानती है। तो किसान पराली जलाने को मजबूर हो जायेंगे। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किसानों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने के आश्वासन पर किसानों ने करीब 2 घंटे बाद घेराव खत्म कर टीम को मुक्त किया।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch