
दीवाली के बाद एक बार फिर से लंबा वीकेंड आने वाले है यानि कि पंजाब में एक बार फिर से तीन दिन की लगातार छुटि्टयां होने वाली है।
इस दौरान स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। दरअसल, पंजाब सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों की सूची के मुताबिक, 15 नवंबर को पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी का गुरुपर्व है, जिस दिन छुट्टी रहेगी। इसके बाद 16 नवंबर शनिवार को शहीद सरदार करतार सिंह सराभा का शहीदी दिवस है, जिसके चलते पंजाब सरकार ने छुट्टी घोषित की है। इसके बाद 17 नवंबर को रविवार है, इस दिन ही छुट्टी है। इसलिए 15, 16 और 17 नवंबर को लगातार 3 छुट्टियां आ रही हैं, जिसके चलते स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।








