Shiv Sena नेता के घर पर हमला, Petrol Bomb फेंक कर बनाई दहशत

by | Nov 2, 2024 | Crime

Nov 2, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

इस समय की बड़ी खबर पंजाब के लुधियाना शहर से सामने आ रही है जहां पर शिव सेना नेता के घर पर पेट्रोल बम फेंका गया है। गत रात शिवसेना नेता हरकीरत सिंह खुराना के घर पर पेट्रोल बम फेंका गया। पूरी घटना सीसीटीवी  कैमरे में कैद  हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल  सवार 3 युवक कांच की बोतल में पेट्रोल भरकर घर पर फेंकते नजर आ रहे हैं।

 

जानकारी के मुताबिक, शिव सेना हिंद सिख विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरकीरत सिंह के घर पर गत रात पेट्रोल बम से हमला किया गया। इस घटना का सी.सी.टी.वी. वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि 3 युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते हैं और उनमें से एक मोटरसाइकिल से उतरकर घर पर पेट्रोल बम फेंक देता है। घर के मुख्य गेट पर पेट्रोल बम फेंका गया, जिससे विस्फोट के बाद आग लग गई।

 

इसके साथ ही हमले के बाद आज एक बार फिर हरकीरत सिंह को धमकी भरे मैसेज मिले। व्हाट्सएप पर शिवसेना नेता को भेजे गए मैसेज में बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें मां-बहनों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए चेतावनी दी गई है। इस सबकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। यहां बता दें कि कुछ दिन पहले शिव सेना भारती के नेता योगेश बख्शी के घर पर भी पेट्रोल बम फेंका गया था।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch