किसानों को परेशान करने के लिए बीजेपी की सुनियोजित चाल है गोदामो का ना ख़ाली होना – टीनू

by | Oct 14, 2024 | States

Oct 14, 2024 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

धान की खरीद में किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। आप नेता और पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता पवन कुमार टीनू ने कहा कि आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार को बदनाम करने के लिए केंद्र ने जानबूझकर गोदामों को खाली नहीं करवाया।

पवन टीनू ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से सवाल किया कि पंजाब की मंडियों में इस बार पहली दफा तो तो अनाज नहीं आई है, फिर केन्द्र सरकार ने अभी तक जगह खाली नहीं क्यों नहीं करवाई? उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में अफरा-तफरी मचाकर और माहौल खराब कर किसानों व आम लोगों को परेशान करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि गेहूं और धान की खरीद और उसकी लिफ्टिंग केंद्र सरकार को करनी होती है। इसके लिए पंजाब सरकार लगातार एफसीआई और केंद्र सरकार को पत्र लिखकर रही थी। खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखा, लेकिन जानबूझकर देर की गई।

टीनू ने कहा कि केंद्र सरकार को यह बात समझनी चाहिए कि पंजाब ने हमेशा देश का खाद्य भंडार भरकर पूरे देश के लोगों का पेट भरा है। पंजाब के किसानों के कारण देश में करीब छह दशकों से अनाज की कमी नहीं हुई। इसके लिए हमारे किसानों अपना पानी खत्म कर लिया। फिर भी केंद्र सरकार पंजाब के साथ भेदभाव कर रही है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में खेती से जुड़ी समस्या आने का मतलब यहां की पूरी अर्थव्यवस्था डगमगा जाना है। यहां का सिस्टम खेती पर निर्भर है। यह बात जानते हुए केंद्र सरकार ऐसा काम कर रहे हैं। इससे साबित होता है कि भाजपा पंजाब को जानबूझकर टारगेट कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार को बदनाम करने के लिए एफसीआई के गोदामों से अनाज को जानबूझकर खाली नहीं करवाया। वह दिल्ली और पंजाब की आप सरकार को परेशान करना चाहती है।

भाजपा पंजाब में लोकसभा चुनाव में एक भी सीट न मिलने का भी बदला वह पंजाब के किसानों से ले रही है। धान खरीद में देरी भी जानबूझकर एक साजिश के तहत किया जा रहा है ताकि पंजाब सरकार को बदनाम किया जाए।

टीनू ने कहा कि मुख्यमंत्री से मीटिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने आश्वासन दिया है कि हम आढ़तियों और शेलरों की सभी मांगे मानेंगे। उन्होंने कहा कि 120 लाख मीट्रिक टन फूड ग्रेन 31 मार्च 2025 उठाकर स्पेस उपलब्ध करवा देंगे और जो एक्स्ट्रा ट्रांसपोर्टेशन की लागत है वह भी केंद्र देने को  तैयार है। वहीं जो धान सूख जाता है उसे बिना किसी मीटिंग और सलाह किए 1 प्रतिशत एमएसपी से घटाकर आधा प्रतिशत किया गया था उस पर भी केंद्र सरकार विचार करेगी।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से यह भी कहा कि हम दूसरा फसल उगाने को भी तैयार हैं लेकिन उसकी खरीद की गारंटी केन्द्र सरकार ले।

 

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 9mm...

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

 पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम कसने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। आम आदमी पार्टी के पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बताया कि राज्य की पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

पंजाब के मोगा जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर हुए इस भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार युवक बाघापुराना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार...

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

रविवार सुबह शहर में अचानक बदले मौसम ने खतरे की स्थिति पैदा कर दी, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। फिरोजपुर रोड स्थित वेव मॉल के पास सड़क किनारे लगा एक भारी लोहे का शेड तेज हवाओं के कारण उखड़कर सीधे सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि सुबह से ही इलाके में तेज बारिश और आंधी...

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही जालंधर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा सा माहौल बन गया है। इस अचानक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch