पटाखे चलाने वाले और बेचने वाले हो जाएं सावधान ! सरकार ने ज़ारी किया आदेश

by | Oct 15, 2024 | States

Oct 15, 2024 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

दीवाली का त्योहार आने वाले है जिसमें लोगों द्वारा खूब पटाखे चलाए जाते है लेकिन इस बार दीवाली और उसके बाद आने वाले गुरूपर्व पर पटाखे चलाने को लेकर सरकार ने बड़ा आदेश ज़ारी कर दिया है इस के साथ ही पटाखे बेचने वालों के लिए भी खास हिदायतें ज़ारी की गई है।

 

गौर हो कि सरकार ने आदेश ज़ारी किए है कि इस बार ग्रीन दीवाली मनाई ज़ाएं तांकि प्रदूषण से बचा ज़ा सके, जिसके चलते ही सरकार ने पटाखे चलाने की समय सीमा तय की है। जिसके चलते दिवाली की रात लोग सिर्फ दो घंटे ही पटाखे फोड़ सकेंगे। दिवाली (31 अक्टूबर 2024) को रात 8:00 बजे से 10:00 बजे तक ही पटाखे फोड़ने की अनुमति है। गुरुपर्व (15 नवंबर 2024) को सुबह 4:00 बजे से 5:00 बजे तक और रात 9:00 बजे से 10:00 बजे तक पटाखे फोड़ने की अनुमति है। इसी तरह क्रिसमस की पूर्व संध्या (25-26 दिसंबर 2024) और नए साल की पूर्व संध्या (31 दिसंबर 2024- 1 जनवरी 2025) को सुबह 11:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक पटाखे फोड़ने की अनुमति होगी।

 

इसके साथ ही सरकार ने आदेश ज़ारी किए है कि पटाखों की एक सीरीज फोड़ने और स्टोर करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। वहीं, फ्लिपकार्ट और अमेजन समेत ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर पटाखे नहीं बेचे जा सकेंगे। सभी डीसी को लोगों को पटाखों के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, पटाखे सिर्फ प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही बेचे जाएंगे। इसके साथ साथ सिर्फ लाईसेंस होल्डर पटाखा व्यापारी ही पटाखे बेच पाएंगे। हालांकि यह आदेश पहले भी होता है कि लाईसेंस वाले व्यापारी ही पटाखे बेच पाएंगे लेकिन बावजूद इसके प्रशासन की लापरवाही के चलते नाज़ायज़ स्टाल लगा कर भी पटाखे बेचे ज़ाते है। इसके साथ ही पटाखे सीमित जगहों पर ही बेचे जाएंगे। वहीं, निर्धारित डेसिबल स्तर से अधिक ध्वनि वाले पटाखों का भंडारण, प्रदर्शन या बिक्री प्रतिबंधित रहेगी।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर के खांबड़ा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में

जालंधर के खांबड़ा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में

पंजाब के Jalandhar जिले के ग्रामीण क्षेत्र खांबड़ा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मनप्रीत के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति करण को हिरासत में लेकर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के Amritsar जिले में ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence (आईएसआई) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल और सीमा पार हथियार तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर...

अवैध सट्टा और लॉटरी अड्डों पर विधायक अशोक पराशर की रेड, कई लोग हिरासत में; मोबाइल से मिले राजनीतिक कनेक्शन के संकेत

अवैध सट्टा और लॉटरी अड्डों पर विधायक अशोक पराशर की रेड, कई लोग हिरासत में; मोबाइल से मिले राजनीतिक कनेक्शन के संकेत

पंजाब के लुधियाना में अवैध दड्डा सट्टा और लॉटरी के अड्डों के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। इलाके के विधायक अशोक पराशर पप्पी ने पुलिस टीम के साथ न्यू माधोपुरी क्षेत्र में अचानक छापेमारी कर दी। यह कार्रवाई थाना डिवीजन नंबर-3 के अधीन आने वाले इलाके में...

रिश्वत मामले में बड़ा अपडेट: डीआईजी हरचरण भुल्लर केस में सह-आरोपी के बैंक खाते डी-फ्रीज

रिश्वत मामले में बड़ा अपडेट: डीआईजी हरचरण भुल्लर केस में सह-आरोपी के बैंक खाते डी-फ्रीज

पंजाब पुलिस के निलंबित अधिकारी Harcharan Singh Bhullar से जुड़े कथित रिश्वत मामले में अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। इस मामले के सह-आरोपी बिचौलिए कृष्णु शारदा और उनकी पत्नी हनी शर्मा के बैंक और पोस्ट ऑफिस खातों को डी-फ्रीज करने की अर्जी अदालत ने मंजूर कर ली है।...

114 साल की बुजुर्ग महिला के दोबारा उगने लगे दांत, लेकिन सरकारी सुविधाओं के लिए भटक रहा परिवार

114 साल की बुजुर्ग महिला के दोबारा उगने लगे दांत, लेकिन सरकारी सुविधाओं के लिए भटक रहा परिवार

पंजाब के Hoshiarpur जिले के तलवाड़ा क्षेत्र के गांव दरवाली कलां में कुदरत का एक अनोखा करिश्मा देखने को मिला है। यहां 114 वर्षीय बुजुर्ग महिला धर्मो देवी के दोबारा दांत निकलने लगे हैं। जहां परिवार इसे भगवान की कृपा मान रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकारी सुविधाओं के लिए...

Get In Touch
close slider

Get In Touch