समागम के दौरान आखिर कहां रहे विवादों में घिरे पार्षद दर्शन् लाल ?

by | Jun 21, 2018 | States

Jun 21, 2018 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

फगवाड़ा के बंगा रोड पर बनी मल्टी स्टोरी कार पार्किंग के उद्घाटन से एक रात पहले विवादो में घिरे कांग्रेस के पार्षद दर्शन लाल धर्मशोत आखिर समागम के दौरान सारा समय कहां रहे यह सवाल शुक्रवार को पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ था। गौर हो कि वीरवार की रात को फगवाड़ा के कांग्रेसी पार्षद दर्शन लाल की एक आडियो क्लिप वायरल हुई थी जिसके बारे में शुक्रवार को मेयर अरूण खोसला ने एसपी फगवाड़ा को शिकायत दी थी कि कांग्रेसी पार्षद ने उस आडियो क्लिप में मेयर व विधायक के लिए गल्त शब्दावली का प्रयोग किया है। इस शिकायत के साथ ही किसी समय सीएम को चैलेंज करने वाले मेयर खोसला ने पुलिस प्रशासन को भी चेतावनी दी थी कि अगर तीन बजे तक दर्शन लाल पर कारवाई ना हुई तो वो नवजोत सिद्ध् के समागम के दौरान वहां पर आकर प्रर्दशन करेंगे। मेयर के इस चैलेंज के बाद पुलिस के लिए भी मामला पेचिदा बन गया था कारण कि एक तरफ मेयर तो दूसरी ओर सत्ताधारी पार्टी का पार्षद, ऐसे में पुलिस ने समझदारी से काम लेते हुए पार्षद को ब्यान लेने के बहाने उसे समागम के समय तक अपने पास बिठाए रखा, जिसके चलते पार्षद अपनी ही पार्टी द्वारा रखे गए समागम में भाग नही ले पाए। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह सब समागम को शांतिपूर्वक समापन करने के लिए किया गया था तांकि समागम के दौरान कोई विघन ना पड़ सके। वहीं दूसरी ओर मेयर समर्थक लोग अंदर ही अंदर इसे मेयर की एक जीत मान रहे है कि जो भी है पार्षद ने मेयर से पंगा लिया तो मेयर ने उसे समागम में ही जाने के लायक नही रखा ! राजनीति गलियारों में भी इस बात की चर्चा बनी हुई है और लोग चुटकी लेकर बातें कर रहे है कि जब मेयर ने गोल चौंक के विवाद को लेकर पंजाब के सीएम को चैलेंज कर दिया था तो फिर पार्षद उसके सामने क्या है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
विश्व हाइपरटेंशन दिवस: पंजाब की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी लाखों मरीजों का सहारा, 98 वर्षीय बुजुर्ग भी उठा रहे लाभ

विश्व हाइपरटेंशन दिवस: पंजाब की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी लाखों मरीजों का सहारा, 98 वर्षीय बुजुर्ग भी उठा रहे लाभ

विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) और उससे जुड़ी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। भगवंत मान सरकार की यह योजना खासतौर पर 40 से 90 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के...

लुधियाना साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराष्ट्रीय ठगी रैकेट का भंडाफोड़, 132 आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराष्ट्रीय ठगी रैकेट का भंडाफोड़, 132 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के लुधियाना में साइबर क्राइम पुलिस ने एक बेहद बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। यह गिरोह पंजाब में बैठकर यूरोप और उत्तरी अमेरिका के अमीर देशों के नागरिकों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना रहा था। पुलिस ने शहर के कई...

पटियाला सेंट्रल जेल से 3 कैदी फरार, पुलिस विभाग में हड़कंप; पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

पटियाला सेंट्रल जेल से 3 कैदी फरार, पुलिस विभाग में हड़कंप; पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

पटियाला की केंद्रीय जेल से तीन कैदियों के फरार होने की खबर सामने आने के बाद पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के मुताबिक फरार हुए तीनों कैदी नशा तस्करी के मामलों में जेल में बंद थे और सभी अमृतसर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके...

मोहाली में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक से टकराने के बाद पलटी यात्रियों से भरी बस, 15 लोग घायल

मोहाली में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक से टकराने के बाद पलटी यात्रियों से भरी बस, 15 लोग घायल

पंजाब के मोहाली जिले में शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जीरकपुर के छत लाइट चौक के पास यात्रियों से भरी एक निजी बस ट्रक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए। मनाली से दिल्ली जा...

जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर हुए IED धमाके का पुलिस ने किया खुलासा

जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर हुए IED धमाके का पुलिस ने किया खुलासा

पंजाब के जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर हुए IED ब्लास्ट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जालंधर पुलिस और खुफिया एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में इस सनसनीखेज मामले को ट्रेस करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 28...

Get In Touch
close slider

Get In Touch