लुधियाना साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराष्ट्रीय ठगी रैकेट का भंडाफोड़, 132 आरोपी गिरफ्तार

by | May 15, 2026 | National

May 15, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब के लुधियाना में साइबर क्राइम पुलिस ने एक बेहद बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। यह गिरोह पंजाब में बैठकर यूरोप और उत्तरी अमेरिका के अमीर देशों के नागरिकों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना रहा था।

पुलिस ने शहर के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर 132 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकदी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और लग्जरी गाड़ियां भी बरामद की गई हैं।

करोड़ों की नकदी, 98 लैपटॉप और 229 मोबाइल बरामद

पुलिस की कार्रवाई में अब तक 1 करोड़ 7 लाख रुपये की भारतीय करेंसी बरामद हुई है। इसके अलावा 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल फोन और 19 लग्जरी वाहन भी जब्त किए गए हैं।

जांच एजेंसियों ने इस मामले में 300 से ज्यादा बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इनकम टैक्स विभाग को भी जांच में शामिल किया गया है।

फर्जी कॉल सेंटर बनाकर विदेशी नागरिकों को बनाते थे शिकार

पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि संधू टावर और सिल्वर ओक इलाके के पास फर्जी कॉल सेंटर चलाए जा रहे हैं। यहां से विदेशी नागरिकों को हाईटेक तरीके से ठगा जा रहा था।

पुलिस टीमों ने योजनाबद्ध तरीके से एक साथ कई स्थानों पर रेड की और मौके से 132 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

माइक्रोसॉफ्ट के नाम पर भेजते थे फर्जी वायरस अलर्ट

जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह विदेशी नागरिकों के कंप्यूटर स्क्रीन पर माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के नाम से फर्जी पॉप-अप चेतावनी भेजता था। इसमें दावा किया जाता था कि सिस्टम पर खतरनाक वायरस हमला हुआ है।

जैसे ही पीड़ित उस अलर्ट पर दिए गए कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करता, इंटरनेट डायलर सॉफ्टवेयर के जरिए कॉल सीधे लुधियाना स्थित फर्जी कॉल सेंटर में पहुंच जाती थी।

‘ओपनर’ और ‘क्लोजर’ टीम करती थी ठगी का खेल

इस पूरे सिंडिकेट में अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं। ‘ओपनर’ नाम की टीम पीड़ितों को मीठी बातों में फंसाकर उनके सिस्टम में रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर डाउनलोड करवाती थी।

इसके बाद ठग कंप्यूटर का पूरा कंट्रोल अपने हाथ में लेकर नकली स्कैन चलाते और पीड़ित को डराते थे कि उसका बैंक अकाउंट हैक हो चुका है या उस पर गंभीर साइबर अपराध के आरोप लग सकते हैं।

इसके बाद ‘क्लोजर’ टीम बैंक अधिकारी बनकर बात करती थी और लोगों को डराकर उनसे बड़ी रकम ट्रांसफर करवाती थी।

साइबर क्राइम थाना में दर्ज हुई FIR

इस मामले में थाना साइबर क्राइम लुधियाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत FIR नंबर 37 दर्ज की गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय लिंक और मनी ट्रेल की गहराई से जांच कर रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

CM भगवंत मान ने 50 डॉक्यूमेंट्री वैन रवाना कीं, 13 हजार गांवों तक पहुंचेगा श्री गुरु रविदास महाराज़ का संदेश

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक और जनभागीदारी वाला बनाने की दिशा में पंजाब सरकार ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को 50 अत्याधुनिक मोबाइल डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पूरे पंजाब...

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

नूरा सिस्टर्स के परिवार पर विवाद गहराया, धार्मिक टिप्पणी को लेकर विरोध; पुलिस में शिकायत दर्ज

पंजाब की प्रसिद्ध सूफी गायिका नूरा सिस्टर्स के परिवार से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। कथित धार्मिक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कुछ लोगों ने परिवार के खिलाफ विरोध जताया और मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब वे परिवार से इस मुद्दे पर...

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर महंगी; जानिए जालंधर के ताजा भाव

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को जारी ताजा भाव के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट, जबकि चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग का असर...

बठिंडा में नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई: अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, प्रशासन का सख्त संदेश

बठिंडा में नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई: अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, प्रशासन का सख्त संदेश

पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत बठिंडा में जिला प्रशासन और पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित नशा तस्कर की अवैध रूप से बनाई गई इमारत को बुलडोजर से गिरा दिया। प्रशासन का कहना है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त...

गुरदासपुर में सरपंच के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, देर रात बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

गुरदासपुर में सरपंच के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, देर रात बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

पंजाब के गुरदासपुर जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। थाना सदर क्षेत्र के गांव चोर सिद्धवां में सोमवार देर रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मौजूदा सरपंच मनजिंदर सिंह के घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch