पंजाब सरकार की पूर्व सीएम सहित कई दिग्गज़ वीआईपी लोगों पर बड़ी कारवाई

by | May 12, 2022 | Political

May 12, 2022 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

चंडीगढ़ : पंजाब की सत्ता पर काबिज़ होने के बाद पंजाब की आप सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीआईपी नेताओं की सुरक्षा पर दूसरी बार कैंची चलाई है। जिसके चलते पंजाब के 8 नेताओं की सुरक्षा में भारी कटौती कर दी गई है। इन नेताओं में सांसद हरसिमरत कौर बादल, पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्‌ठल और पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ भी शामिल हैं। सुरक्षा कटौती के बाद 127 पुलिसकर्मी और 9 पायलट वाहन वापस ले लिए गए हैं। मान सरकार का कहना है कि इन्हें अब जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस थाने में वापस ले लिया जाएगा।

 

पढ़े कौन से नेता ज़ी के पास थी कितनी सिक्योरिटी और कितनी हुई कटौती

 

सांसद हरसिमरत कौर बादल : पंजाब पुलिस ने इन्हें जेड सिक्योरिटी कैटेगरी में रखा था। इनके पास 13 कर्मचारी और एक वाहन था। अब उनकी सुरक्षा वाई कैटेगरी की कर दी गई है। उनके पास सिर्फ 11 कर्मचारी रहेंगे। 2 कर्मचारी और वाहन वापस मंगवा लिया गया है।

 

राजिंदर कौर भट्‌ठल : पंजाब की पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्‌ठल के पास 36 पुलिसकर्मी और 3 वाहन थे। उन्हें वाई कैटेगरी की सिक्योरिटी थी। अब इनसे 28 पुलिसकर्मी और तीनों वाहन वापस ले लिए गए हैं। भट्‌ठल की सिक्योरिटी में सिर्फ 8 पुलिसकर्मी रहेंगे।

 

सुनील जाखड़ : पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान जाखड़ को जेड सिक्योरिटी कैटेगरी में रखा गया था। उनके साथ 14 पुलिसकर्मी और एक वाहन था। मान सरकार का तर्क है कि उन्हें कोई सिक्योरिटी थ्रेट नहीं है। उनके 12 पुलिसकर्मी और एक वाहन वापस ले लिया गया है।

 

ओपी सोनी : पूर्व कांग्रेसी डिप्टी सीएम ओपी सोनी को जेड सिक्योरिटी कैटेगरी में रखा गया था। उनकी सुरक्षा में 37 कर्मचारी और 1 वाहन था। अब वाहन और 19 कर्मचारी वापस ले लिए गए हैं।

 

केवल सिंह ढिल्लो : पूर्व विधायक केवल ढिल्लो को वाई प्लस कैटेगरी में रखा गया था। उनके साथ 11 पुलिसकर्मी और एक वाहन था। अब सरकार ने सब वापस ले लिया है।

 

विजयइंदर सिंगला : पूर्व शिक्षा मंत्री विजयइंदर सिंगला को पंजाब पुलिस ने जेड सिक्योरिटी में रखा था। उनके साथ 22 कर्मचारी और एक वाहन था। अब उनसे 18 पुलिस कर्मी और वाहन वापस ले लिया गया है। उनके पास सिर्फ 4 गनमैन रहेंगे।

 

परमिंदर सिंह पिंकी : पूर्व कांग्रेसी विधायक परमिंदर पिंकी को जेड सिक्योरिटी मिली थी। उनकी सुरक्षा में 28 पुलिसकर्मी और एक वाहन था। अब उनसे 26 पुलिसकर्मी और वाहन वापस ले लिया गया है।

 

नवतेज चीमा: नवजोत सिद्धू के करीबी पूर्व विधायक नवतेज चीमा को वाई प्लस सिक्योरिटी की कैटेगरी में रखा गया था। उनके साथ 13 पुलिसकर्मी और एक वाहन था। अब उनके पास सिर्फ 2 गनमैन रहेंगे। 11 गनमैन और वाहन वापस ले लिया गया है।

 

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, 129 DSP अधिकारियों के तबादले

पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, 129 DSP अधिकारियों के तबादले

पंजाब पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने 129 डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव में जालंधर, लुधियाना समेत कई शहर प्रभावित हुए हैं। जालंधर में एसीपी सेंट्रल और मॉडल टाउन सहित कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।...

Swami Sant Dass स्कूल के बाहर खूनी झड़प, 8वीं के छात्र पर तेजधार हथियार से हमला

Swami Sant Dass स्कूल के बाहर खूनी झड़प, 8वीं के छात्र पर तेजधार हथियार से हमला

शहर के जेपी नगर स्थित Swami Sant Dass Public School के बाहर छात्रों के बीच हुई हिंसक झड़प ने इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना में 8वीं कक्षा का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद परिजनों में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल के गेट नंबर-4 के...

मॉडल टाउन शॉपकीपर एसोसिएशन ने नए DC वरजीत वालिया का किया सम्मान

मॉडल टाउन शॉपकीपर एसोसिएशन ने नए DC वरजीत वालिया का किया सम्मान

जालंधर में मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) द्वारा शहर के नव-नियुक्त डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया (IAS) का गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव दुग्गल की अगुवाई में पूरी टीम मौजूद रही। कार्यक्रम में चेयरमैन लखबीर सिंह...

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर रेड, मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों पर जांच तेज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर रेड, मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों पर जांच तेज

पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई लगातार तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के लुधियाना स्थित आवास पर ED ने छापा मारा। सुबह-सुबह पहुंची टीम ने घर को घेर लिया और सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों को तैनात कर दिया गया।...

मोगा में कपड़ा व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पहले मिली थी धमकी

मोगा में कपड़ा व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पहले मिली थी धमकी

पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मोगा के धर्मकोट क्षेत्र में एक कपड़ा व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 29 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ गैरी के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch