2022 चुनाव में भाजपा के बरनाला से उम्मीदवार रहें धीरज ददाहुर आप में शामिल

by | Nov 4, 2024 | States

Nov 4, 2024 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

बरनाला विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ी मजबूती मिली है और भाजपा को यहां बड़ा झटका लगा है। बरनाला में भाजपा के बड़े नेता और 2022 विधानसभा चुनाव में यहां से भाजपा के उम्मीदवार रहें धीरज कुमार ददाहुर सोमवार को ‘आप’ में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें पार्टी सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर और विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी की मौजूदगी में पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल कराया और पार्टी में स्वागत किया। धीरज ददाहुर 26 साल तक भाजपा में रहें। वह आरएसएस से भी 1988 से जुड़े थे। वह भाजपा के बरनाला जिला के  जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। वह इलाके के प्रतिष्ठित आढ़ती और राइस शेलर हैं और आढ़ती एसोसिएशन बरनाला के निर्वाचित प्रेसिडेंट रहे हैं। वह पंजाब में भाजपा के कई विधानसभा और लोकसभा हलके के इंचार्ज भी रहे हैं।

धीरज ददाहुर के साथ बरनाला नगर कौंसिल में भाजपा के पार्षद नीरज और पूर्व पार्षद सरोज रानी भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इसके अलावा वाल्मीकि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिंका बाह्मनियां और अकाली दल बादल के नेता गूरनाम सिंह वाहेगुरु समेत अन्य कई लोग पार्टी में शामिल हुए।

इस मौके पर पार्टी कार्यालय से जारी अपने बयान में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि धीरज ददाहुर के पार्टी में आने से बरनाला जिले में आम आदमी पार्टी और मजबूत हुई है। हम मिलकर पंजाब की बेहतरी के लिए काम करेंगे और राज्य का विकास करेंगे। उन्होंने दावा किया कि बरनाला में आप उम्मीदवार भारी अंतर से जीत रहा है।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch