शहर के डिफैंस रोड पर मामूली विवाद ने उस समय भयावह रूप ले लिया जब दो पक्षों के बीच कार निकालने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा गोलीबारी में बदल गया। इस दौरान एक निहंग सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
⚠️ कैसे बढ़ा विवाद?
जानकारी के अनुसार, डिफैंस रोड पर दो पक्षों के बीच कार निकालने को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोलियां चला दीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
🧑✈️ मृतक और घायलों की पहचान
इस संबंध में एसएसपी बटाला डॉ. महताब सिंह ने बताया कि:
- मृतक की पहचान दीपइन्द्र सिंह पुत्र जसबीर सिंह निवासी शुक्रपुरा, बटाला के रूप में हुई है, जिन्हें सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
- वहीं दूसरे पक्ष के कंवलजीत सिंह और जगजीत सिंह (दोनों निवासी बटाला) को टांग में गोली लगी है।
दोनों घायलों को पहले बटाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया।
👮♂️ पुलिस जांच जारी
एसएसपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।
घटनास्थल पर एसपी डी संदीप वडेहरा, एसपी रमनिन्द्र सिंह, डीएसपी सिटी सुखइन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।







