पौंग डैम से लगातार छोड़ा जा रहा पानी, गुरदासपुर-होशियारपुर-तरनतारन में बाढ़ का खतरा

by | Aug 8, 2025 | National

Aug 8, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते पौंग डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आज फिर 40055 क्यूसेक पानी डैम से छोड़ा गया है।

यह पानी 17909 क्यूसेक टर्बाइनों और 22146 क्यूसेक स्पिलवे गेट के माध्यम से शाह नहर बैराज में छोड़ा जा रहा है। वहीं, डैम में पानी की आमद शाम 6 बजे तक 89995 क्यूसेक दर्ज की गई और जलस्तर 1375.72 फुट रहा।

शाह नहर बैराज से 33,000 क्यूसेक पानी ब्यास दरिया में और 5500 क्यूसेक पानी मुकेरियां हायडल नहर में छोड़ा गया। इस कारण ब्यास नदी के आसपास के इलाकों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। प्रशासन ने कांगड़ा की तहसील इंदौरा और पंजाब के गुरदासपुर, होशियारपुर और तरनतारन जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

डीसी होशियारपुर आशिका जैन ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे नदी के किनारों से दूर रहें, मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाएं और अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल आधिकारिक घोषणाओं पर भरोसा करें।

बी.बी.एम.बी. के अनुसार, यह पानी छोड़ा जाना मानसून के दौरान सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन जलस्तर बढ़ने के कारण अत्यधिक सतर्कता बरतना जरूरी है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
अमेरिका से गांव लौट रहे दंपति की दर्दनाक हादसे में मौत

अमेरिका से गांव लौट रहे दंपति की दर्दनाक हादसे में मौत

पंजाब के पट्टी क्षेत्र से जुड़े एक दंपति की हरियाणा के पानीपत के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों अमेरिका से अपने पैतृक गांव मरगिंदपुरा लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच रणजीत सिंह और उनकी पत्नी सतिंदर कौर अमेरिका...

दोस्ती का भरोसा तोड़ा, महिला से दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप

दोस्ती का भरोसा तोड़ा, महिला से दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप

पंजाब के लुधियाना में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने परिचित युवक पर जबरन दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि आरोपी हरजिंदर...

200 रुपये की टिकट से चमकी किस्मत, जीरकपुर का सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति

200 रुपये की टिकट से चमकी किस्मत, जीरकपुर का सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति

मोहाली के जीरकपुर में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करने वाले एक व्यक्ति की किस्मत अचानक चमक गई। पंजाब स्टेट लॉटरी में उसने डेढ़ करोड़ रुपये का पहला इनाम जीतकर सबको हैरान कर दिया। जानकारी के अनुसार पंचकूला जिले की रायपुर रानी तहसील के गांव मौली निवासी कपिल ने 200...

नैंसी ग्रेवाल मौत मामला: मां ने वीडियो जारी कर मांगी माफी, कहा– सदमे में ले लिए कई नाम

नैंसी ग्रेवाल मौत मामला: मां ने वीडियो जारी कर मांगी माफी, कहा– सदमे में ले लिए कई नाम

मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस मामले में अब नया मोड़ तब आया जब नैंसी की मां ने उनकी सोशल मीडिया आईडी से एक भावुक वीडियो साझा करते हुए पहले लगाए गए आरोपों को लेकर माफी मांग ली। करीब 55 सेकंड के इस वीडियो...

पंजाब-दिल्ली रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से ई-मेल

पंजाब-दिल्ली रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से ई-मेल

पंजाब में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। आतंकी संगठन खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से रेलवे विभाग को ई-मेल भेजकर पंजाब-दिल्ली रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद रेलवे प्रशासन और पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।...

Get In Touch
close slider

Get In Touch