स्वतंत्रता दिवस से पहले जालंधर में अलर्ट, दिन-रात स्पेशल नाके और पुलिस अधिकारी फील्ड में उतरे

by | Aug 8, 2025 | News

Aug 8, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर जालंधर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो चुकी है। अब शहर में सुबह, दोपहर और रात को स्पेशल नाके लगाए जा रहे हैं। यही नहीं, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी खुद फील्ड में उतरकर हालात की निगरानी कर रहे हैं।

गुरुवार देर रात पटेल चौक के पास ए.डी.सी.पी. इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी नवजोत सिंह संधू और उनके रीडर परमजीत सिंह ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और वाहनों की चेकिंग की। नवजोत सिंह संधू ने देर रात बिना किसी कारण घूमने वाले युवकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि बिना वजह घूमना “आवारागर्दी” की श्रेणी में आता है, और ऐसे मामलों में पुलिस केस दर्ज कर सकती है।

उन्होंने पी.सी.आर. टीमों को रात के समय गश्त करने और हूटर बजाने के निर्देश दिए। उनका मानना है कि चोर और लुटेरे पुलिस की उपस्थिति और हूटर से डरते हैं और वारदातें टल जाती हैं।

📍 दिन में भी सक्रिय रही पुलिस

दोपहर के समय ट्रांसपोर्ट नगर के बाहर मेन हाईवे पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की विशेष जांच की गई। इस अभियान की कमान ए.सी.पी. गगनदीप सिंह घुम्मण और थाना-8 के एस.एच.ओ. यादविंदर सिंह ने संभाली।
गगनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के आदेश पर शहर में हाई अलर्ट है, और विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे भी पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से रोष, महिला गिरफ्तार

जालंधर जिले के गांव संगवाल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में कथित बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में एक महिला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch