विजय सांपला के नेतृत्व में भाजपा ने फगवाड़ा में बाढ़ पीड़ितों को सौंपी राहत सामग्री

by | Sep 5, 2025 | News

Sep 5, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

फगवाड़ा: पंजाब भाजपा की ओर से आज पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए राहत सामग्री एसडीएम फगवाड़ा जशनजीत सिंह को सौंपी गई। राहत सामग्री में मुख्य रूप से तिरपाल, मच्छरों से बचाव हेतु दवाइयां और अन्य आवश्यक सामान शामिल था।

एसडीएम जशनजीत सिंह ने भाजपा के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह समय राजनीति से ऊपर उठकर बाढ़ पीड़ितों की मदद का है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अन्य सामग्री के साथ-साथ बरसात के मौसम में होने वाली आम बीमारियों की दवाइयों का सहयोग भी किया जाए।

इस मौके पर विजय सांपला ने कहा कि पंजाब भाजपा आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में कपूरथला और अमृतसर जिलों के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया और फौरी तौर पर केंद्र से राहत पैकेज का भरोसा भी दिलाया है।

सांपला ने प्रशासन के प्रयासों की सराहना की लेकिन पंजाब सरकार की कार्यशैली पर नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने समय रहते बचाव के प्रबंध किए होते तो बाढ़ और बारिश से होने वाले नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था।

वरिष्ठ भाजपा नेता आशु सांपला ने भरोसा दिलाया कि फगवाड़ा हलके के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हर परिवार तक आवश्यक राहत पहुंचाई जाएगी।

इस अवसर पर कई भाजपा नेता मौजूद रहे जिनमें बलभद्र सेन दुग्गल, तेजस्वी भारद्वाज, महिन्द्र थापर, कश्मीर माही, प्रमोद मिश्रा, आशु पुरी, राजकुमार राणा, दीपक मल्होत्रा, बल्लु वालिया, अशोक दुग्गल, शिवरंजन दुग्गल, लोकेश बाली, शुभम ठाकुर, सिद्धार्थ राज, शुक्ला राय, सुरिन्द्र जोर्डन, दीनबंधु पांडे, एडवोकेट गुरदेव देबी आदि शामिल थे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

पंजाब पुलिस की अधिकारी एवं फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी की वारदात सामने आई है। घर से सोने और हीरे के कीमती आभूषणों के अलावा कैनेडियन डॉलर तथा भारतीय मुद्रा गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले में घर पर तैनात एक महिला होमगार्ड कर्मचारी पर संदेह जताया...

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित उनके जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह दो...

महिला डॉक्टर की मौत से मचा हड़कंप, पति पर उठे सवाल

महिला डॉक्टर की मौत से मचा हड़कंप, पति पर उठे सवाल

शहर के नेशनल आई अस्पताल से जुड़े डॉक्टर दंपति का मामला उस समय चर्चा में आ गया जब डॉक्टर पियूष की पत्नी डॉ. मीनाक्षी द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई। मामले में मृतका के पिता ने अपनी बेटी की मौत के लिए उसके पति को जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर आरोप...

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

पंजाब में हाल ही में हुए नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का जनाधार लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब नगर काउंसिल बोहा और बरेटा के कई आजाद पार्षद आम आदमी...

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

पंजाब के मानसा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भीखी क्षेत्र के पास बहादुर सिंह वाला ड्रेन के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान सुखबीर सिंह (19)...

Get In Touch
close slider

Get In Touch