AAP प्रवक्ता हरजी मान ने बघाना व नरुड़ गांवों में बाढ़ पीड़ितों को बांटा राशन, जल्द मिलेगा मुआवज़ा

by | Sep 5, 2025 | National

Sep 5, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

फगवाड़ा: आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश प्रवक्ता और फगवाड़ा विधानसभा हलके के इंचार्ज हरनूर सिंह (हरजी) मान लगातार क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में पीड़ित परिवारों तक राहत पहुंचा रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने शुक्रवार को बघाना और नरुड़ गांवों में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राशन वितरित किया।

हरजी मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मंत्री से लेकर कार्यकर्ता तक सभी इस समय बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी व्यक्तिगत रूप से गांव-गांव जाकर हालात का जायजा ले रहे हैं और प्रभावित परिवारों को नुकसान का मुआवजा देने का आश्वासन दे रहे हैं।

उन्होंने फगवाड़ा के बाढ़ प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार की तरफ से उन्हें बहुत जल्द मुआवज़े की अदायगी की जाएगी। इसके लिए प्रशासन को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं और अधिकारी पूरी जिम्मेदारी से अपना काम कर रहे हैं।

इस मौके पर नरिंदर सिंह (प्रधान सरपंच यूनियन फगवाड़ा), निर्मल टूरा (सरपंच नरूड़), देसराज झमट, मेजर सिंह (एसएचओ रावलपिंडी), हरदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह सहित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
‘पंजाब के गद्दार’ के खिलाफ सड़कों पर AAP: राज्यभर में प्रदर्शन, सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग तेज

‘पंजाब के गद्दार’ के खिलाफ सड़कों पर AAP: राज्यभर में प्रदर्शन, सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग तेज

पंजाब की राजनीति में जारी घमासान अब सड़कों पर खुलकर नजर आ रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसदों के खिलाफ पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। विभिन्न जिलों में हुए प्रदर्शनों के दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं ने...

पंजाब में बिजली कटौती पर ब्रेक, 30 अप्रैल तक मेंटेनेंस शटडाउन पर रोक

पंजाब में बिजली कटौती पर ब्रेक, 30 अप्रैल तक मेंटेनेंस शटडाउन पर रोक

पंजाब में लगातार हो रही बिजली कटौती के बीच आम जनता को बड़ी राहत मिली है। बिजली विभाग ने मेंटेनेंस के नाम पर लगाए जा रहे पावर कट्स पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। नए आदेशों के अनुसार, 30 अप्रैल तक 11 केवी और उससे ऊपर के किसी भी मेंटेनेंस कार्य...

AAP का बड़ा कदम: 7 सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग, सियासत में घमासान तेज

AAP का बड़ा कदम: 7 सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग, सियासत में घमासान तेज

पंजाब की राजनीति में जारी उथल-पुथल अब संवैधानिक लड़ाई में बदलती नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सात राज्यसभा सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति और देश के उपराष्ट्रपति को औपचारिक याचिका सौंप दी है। इस पूरे...

पंजाब-चंडीगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, 45.2°C पहुंचा पारा, हीटवेव का अलर्ट जारी

पंजाब-चंडीगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, 45.2°C पहुंचा पारा, हीटवेव का अलर्ट जारी

पंजाब और चंडीगढ़ में इस समय भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। इस सीजन में पहली बार तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसमें फरीदकोट सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया। राज्य का तापमान सामान्य से करीब 4.9 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के...

सीमा के पास खेत में मिला संदिग्ध ड्रोन, इलाके में मचा हड़कंप

सीमा के पास खेत में मिला संदिग्ध ड्रोन, इलाके में मचा हड़कंप

पंजाब के सीमावर्ती इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव वजीरपुर अफगाना के एक किसान के खेत में संदिग्ध ड्रोन मिला। जानकारी के अनुसार किसान हरजीत सिंह जब अपने खेतों में गया तो उसे जमीन पर पड़ा छोटा ड्रोन दिखाई दिया, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। डीएसपी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch