पंजाब के आयरनमैन वरिंदर सिंह घुम्मन का अंतिम संस्कार, नम आंखों के साथ विदा

by | Oct 10, 2025 | International

Oct 10, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के नामी बॉडी बिल्डर और अभिनेता वरिंदर सिंह घुम्मन अब पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं। उनका अंतिम संस्कार जालंधर के मॉडल टाउन श्मशान घाट में किया गया, जहां उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए हजारों लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा।

अर्थी उठते ही परिवार के सदस्य बेसुध होकर रो पड़े। मां का दर्द हर किसी को झकझोर गया। वह बिलखते हुए बार-बार यही कहती रहीं— “हाय मेरा वरिंदर पाल, मोड़ दो!” इस दृश्य ने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं।

अंतिम यात्रा में कई राजनीतिक हस्तियां, प्रशासनिक अधिकारी, बॉडीबिल्डिंग से जुड़े साथी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। श्रद्धांजलि देने वालों में युवाओं की संख्या सबसे अधिक रही।

कैसे हुई मौत?

जानकारी के अनुसार, जालंधर के बस्ती शेख स्थित घई नगर के रहने वाले वरिंदर सिंह घुम्मन अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें बाइसेप्स की मामूली सर्जरी कराई जानी थी, लेकिन प्रक्रिया के दौरान उन्हें दो बार हार्ट अटैक आया, जिसके चलते उनकी मौत हो गई।

करीब 53 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। मौत की ख़बर फैलते ही अस्पताल के बाहर समर्थकों ने डॉक्टरों पर लापरवाही और गलत सर्जरी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

वरिंदर घुम्मन के निधन से बॉडीबिल्डिंग और मनोरंजन जगत में शोक की लहर फैल गई है। उनके प्रशंसक उन्हें ‘पंजाब का आयरनमैन’ कहकर याद कर रहे हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: री-नीट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

पंजाब के नंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। लुधियाना निवासी एक युवक ने कथित तौर पर नंगल हाइडल नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को फोन कर अपनी कार की लोकेशन बताई थी। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार को किया आखिरी फोन...

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में माथा टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी...

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

पंजाब में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch