फोर्टिस अस्पताल ने वरिंदर सिंह घुम्मन की मौत पर दिया बयान, हार्ट अटैक को बताया कारण

by | Oct 10, 2025 | National

Oct 10, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के मशहूर बॉडी बिल्डर और आयरनमैन वरिंदर सिंह घुम्मन की मौत के मामले में फोर्टिस अस्पताल, अमृतसर ने अपना आधिकारिक बयान जारी किया है। अस्पताल ने स्पष्ट किया है कि सर्जरी पूरी तरह सफल रही थी, लेकिन अचानक आए हार्ट अटैक की वजह से उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

अस्पताल के अनुसार, 6 अक्टूबर को घुम्मन को दाएं कंधे में दर्द और मूवमेंट में परेशानी के चलते भर्ती कराया गया था। मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी थी। अस्पताल का कहना है कि घुम्मन को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि 9 अक्टूबर को सर्जरी सामान्य तरीके से की गई और मरीज की हालत स्थिर थी। लेकिन दोपहर करीब 3:35 बजे वरिंदर सिंह घुम्मन को अचानक हार्ट अटैक आया। डॉक्टरों की टीम ने तुरंत इलाज शुरू कर दिया, पर लगातार प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। शाम 5:36 बजे उन्हें मृत घोषित किया गया।

अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

बॉडीबिल्डिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले वरिंदर सिंह घुम्मन के निधन से पूरे पंजाब में शोक की लहर दौड़ गई। आज जालंधर के मॉडल टाउन श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके बड़े बेटे ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें विदाई दी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

पंजाब में हाल ही में हुए नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का जनाधार लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब नगर काउंसिल बोहा और बरेटा के कई आजाद पार्षद आम आदमी...

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

पंजाब के मानसा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भीखी क्षेत्र के पास बहादुर सिंह वाला ड्रेन के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान सुखबीर सिंह (19)...

31 साल बाद भाजपा छोड़ AAP में शामिल हुए सुनील चाम, जालंधर के जॉर्ज सागर भी समर्थकों समेत थामी झाड़ू

31 साल बाद भाजपा छोड़ AAP में शामिल हुए सुनील चाम, जालंधर के जॉर्ज सागर भी समर्थकों समेत थामी झाड़ू

पंजाब की राजनीति में बुधवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब फगवाड़ा के वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील चाम और जालंधर के भाजपा नेता जॉर्ज सागर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत पंजाब AAP अध्यक्ष अमन अरोड़ा,...

आनंदपुर साहिब हाइडल नहर ओवरफ्लो, भनुपली क्षेत्र के गांवों में बढ़ी चिंता

आनंदपुर साहिब हाइडल नहर ओवरफ्लो, भनुपली क्षेत्र के गांवों में बढ़ी चिंता

रूपनगर जिले के भनुपली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब आनंदपुर साहिब हाइडल नहर का एक हिस्सा भनुपली साइफन के पास अचानक ओवरफ्लो होने लगा। नहर से पानी बाहर निकलता देख आसपास के गांवों के लोगों में चिंता का माहौल बन गया। स्थानीय निवासियों ने तुरंत संबंधित विभाग को सूचना...

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, एक दिन में कीमतों में बड़ी गिरावट

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, एक दिन में कीमतों में बड़ी गिरावट

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बुधवार को सराफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा भाव के अनुसार सोने और चांदी के दामों में भारी कमी आई है, जिससे ग्राहकों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch