जालंधर के मशहूर बॉडीबिल्डर वरिंदर घुम्मण का अचानक निधन, फिटनेस जगत में शोक की लहर

by | Oct 9, 2025 | National

Oct 9, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

फिटनेस व बॉडीबिल्डिंग जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। जालंधर के प्रसिद्ध बॉडीबिल्डर वरिंदर घुम्मण का अचानक निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि घुम्मण अमृतसर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हार्ट अटैक से चल बसे। उनकी मौत से पूरे शहर और पंजाब के फिटनेस प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, वरिंदर घुम्मण जालंधर के बस्ती शेख स्थित घई नगर के निवासी थे। कुछ दिन पहले उनकी नस दब जाने के कारण उन्हें अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां इलाज के दौरान अचानक उन्हें दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई।

परिवार और नजदीकी सूत्रों के अनुसार, जैसे ही मौत की खबर आई, उनके दोस्त और परिजन अमृतसर के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि उनके शव को जालंधर स्थित उनके निवास स्थान (मॉडल हाउस घई नगर) लाया जाएगा, जहां अंतिम दर्शन के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

वरिंदर घुम्मण को जालंधर और पंजाब में फिटनेस आइकन के रूप में जाना जाता था। उन्होंने कई बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीते और युवाओं के लिए प्रेरणा बने। उनकी फिटनेस ट्रेनिंग और समर्पण ने उन्हें जालंधर के सबसे चर्चित बॉडीबिल्डर्स में शामिल कर दिया था।

🕯️ शहर में शोक, फिटनेस जगत ने जताया दुख

फिटनेस ट्रेनर्स और खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा—

“जालंधर ने आज अपनी ताकत और प्रेरणा का एक स्तंभ खो दिया।”

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: री-नीट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

पंजाब के नंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। लुधियाना निवासी एक युवक ने कथित तौर पर नंगल हाइडल नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को फोन कर अपनी कार की लोकेशन बताई थी। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार को किया आखिरी फोन...

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में माथा टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी...

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

पंजाब में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch