अमेरिका ने कमर्शियल ट्रक ड्राइवरों के वर्क वीजा पर रोक लगाई, फ्लोरिडा हादसे के बाद सख्त कदम

by | Aug 23, 2025 | International

Aug 23, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

फ्लोरिडा टर्नपाइक हाईवे पर 12 अगस्त 2025 को हुए हादसे में पंजाब के 25 वर्षीय ट्रक ड्राइवर हरजिंदर सिंह के अवैध यू-टर्न लेने से मिनीवैन टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जांच में सामने आया कि हरजिंदर 2018 में अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल हुआ था और कैलिफोर्निया से कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस हासिल किया था, जबकि वह अंग्रेजी भाषा और ट्रैफिक साइन टैस्ट में फेल पाया गया था।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बयान जारी करते हुए कहा कि विदेशी ड्राइवर सड़क सुरक्षा और स्थानीय रोजगार दोनों के लिए खतरा बन रहे हैं। उन्होंने कमर्शियल ट्रक ड्राइवरों के वर्क वीजा पर रोक और मौजूदा वीजा धारकों की सघन जांच के आदेश दिए।

यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की उस नीति को और कड़ा करता है, जिसके तहत अप्रैल 2025 में ट्रक ड्राइवरों के लिए अंग्रेजी भाषा टेस्ट अनिवार्य किया गया था।

भारतीय ड्राइवरों पर असर
अमेरिका में अनुमानित 1.5 लाख पंजाबी/सिख ड्राइवर ट्रकिंग इंडस्ट्री का लगभग 90% हिस्सा संभालते हैं। ऐसे में वीजा रोक नए आवेदकों को प्रभावित करेगी और पहले से कार्यरत ड्राइवरों के वीजा नवीनीकरण पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

आर्थिक और सामाजिक प्रभाव
अमेरिका पहले से ही करीब 60,000 ट्रक ड्राइवरों की कमी झेल रहा है। इस रोक से माल ढुलाई महंगी और धीमी होने का खतरा है, जिससे महंगाई भी बढ़ सकती है। वहीं, भारतीय ड्राइवरों के खिलाफ बढ़ती नाराजगी ने सामाजिक तनाव को भी जन्म दिया है।

हरजिंदर सिंह का मामला
हरजिंदर सिंह को कैलिफोर्निया में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर तीन वाहन हत्या के आरोप लगे हैं और उन्हें डिपोर्टेशन का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने भारत लौटने से इनकार करते हुए उत्पीड़न का डर जताया है। यह मामला अमेरिका में अवैध प्रवास और खालिस्तान समर्थक गतिविधियों से जुड़े विवादों को भी हवा दे रहा है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
AAP ने नवांशहर में बदला हलका इंचार्ज, रौबी कंग को मिली बड़ी जिम्मेदारी

AAP ने नवांशहर में बदला हलका इंचार्ज, रौबी कंग को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से एक और महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए नवांशहर विधानसभा क्षेत्र के लिए नए हलका इंचार्ज की घोषणा कर दी है। पार्टी ने यह जिम्मेदारी युवा नेता रौबी कंग को सौंपी है।...

NOC जारी करने के बदले मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दो कर्मचारियों पर दर्ज किया केस

NOC जारी करने के बदले मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दो कर्मचारियों पर दर्ज किया केस

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। विजिलेंस ब्यूरो ने नो ड्यूज सर्टिफिकेट (NDC) जारी करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में विभाग के दो कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।...

बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल में बंद एक कुख्यात गैंगस्टर के नेटवर्क से जुड़े दो कथित गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो अवैध .32 बोर देसी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस...

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

नया पासपोर्ट बनवाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अहम खबर है। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट आवेदकों को सलाह दी है कि वे अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज DigiLocker (डीजी लॉकर) में अपलोड और लिंक करें। इससे पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज, सरल और पारदर्शी हो...

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी संगीत जगत के चर्चित गायक आर नेट (R Nait) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उनके नए गीत 'रील' को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। आरोप है कि गाने के वीडियो में सनातन धर्म से जुड़े प्रतीकों और संतों के स्वरूप को आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया...

Get In Touch
close slider

Get In Touch